ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश फिरोजाबाददो पक्षों की मारपीट में घायल ने दम तोड़ा

दो पक्षों की मारपीट में घायल ने दम तोड़ा

जसराना के गांव विठवारा में मारपीट में घायल अधेड़ ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। अधेड़ के दम तोड़ने पर गांव में कोहराम मच...

दो पक्षों की मारपीट में घायल ने दम तोड़ा
हिन्दुस्तान टीम,फिरोजाबादWed, 21 Oct 2020 11:54 PM
ऐप पर पढ़ें

जसराना के गांव विठवारा में मारपीट में घायल अधेड़ ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। अधेड़ के दम तोड़ने पर गांव में कोहराम मच गया।

जसराना के गांव विठवारा में दो दिन पूर्व कुलदीप एवं ओमवीर के बीच विवाद हो गया। विवाद के बाद दोनों पक्षों में जमकर लाठी-डंडे एवं धारदार हथियारों का प्रयोग हुआ। इसमें कुलदीप पक्ष से कुलदीप और श्रीकृष्ण गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं ओमवीर पक्ष से ओमवीर और श्यामवीर भी घायल हो गए थे। गंभीर रूप से घायल ओमवीर सिंह का आगरा के सैनिक अस्पताल में उपचार चल रहा था।

मंगलवार की सुबह उपचार के दौरान ओमवीर सिंह की मौत हो गई। ओमवीर सिंह की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया। वहीं पुलिस महकमे में भी सनसनी फैल गई। पुलिस ने भी दोनों पक्षों से मारपीट का अभियोग दर्ज कर लिया। वहीं अधेड़ की मौत के बाद गांव में तनावपूर्ण शांति बनी हुई थी। ग्रामीणों की मानें तो दोनों पक्षों में रंजिश काफी पुरानी है। पहले भी मारपीट की घटनाएं हो चुकी हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें