ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश फिरोजाबादपेड़ पर लटका मिला शव आगरा के ओमकार का था

पेड़ पर लटका मिला शव आगरा के ओमकार का था

थाना टूंडला क्षेत्र में गुरुवार को पेड़ पर लटका मिला शव जनपद आगरा के ओंकार पुत्र कपूर सिंह का था। परिवारीजनों ने जिला अस्पताल पहुंचकर शव की पहचान...

पेड़ पर लटका मिला शव आगरा के ओमकार का था
हिन्दुस्तान टीम,फिरोजाबादFri, 24 Mar 2023 06:30 PM
ऐप पर पढ़ें

थाना टूंडला क्षेत्र में गुरुवार को पेड़ पर लटका मिला शव जनपद आगरा के ओंकार पुत्र कपूर सिंह का था। परिवारीजनों ने जिला अस्पताल पहुंचकर शव की पहचान की। भाई ने हत्या का आरोप लगाया। पुलिस ने पोस्टमार्टम करा परिजनों को शव सौंप दिया।

उसायनी के समीप गुरुवार को पेड़ पर लटका एक युवक का शव बरामद हुआ था। पुलिस ने शव को अज्ञात के रूप में विच्छेदन गृह में रखवा दिया था। उसके परिवारीजनों ने जिला अस्पताल पहुंचकर शव की पहचान ओंकार 25 वर्ष पुत्र कपूर सिंह के रूप में की। वह वाजिदपुर थाना मनसुखपुर जनपद आगरा का रहने वाला था। मृतक के भाई धर्मेंद्र ने बताया कि ओंकार ट्रक चालक था। वह महाराष्ट्र से ट्रक में सामान लेकर शमशाबाद आया था। वहां से वह अपनी बहन के यहां थाना डौकी के गांव रावल गया था। उसके बाद उसका पता नहीं चला। भाई का आरोप है कि उसकी हत्या की गई है। उसका मानना है कि उसे आत्महत्या करनी होती तो इतनी दूर क्यों आता।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें