ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश फिरोजाबादससुराल जाते युवक की बाइक खंबे से टकराई, मौत

ससुराल जाते युवक की बाइक खंबे से टकराई, मौत

थाना सिरसागंज क्षेत्र में सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। वह ससुराल जा रहा था। पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराया...

ससुराल जाते युवक की बाइक खंबे से टकराई, मौत
हिन्दुस्तान टीम,फिरोजाबादThu, 17 Jun 2021 05:00 PM
ऐप पर पढ़ें

थाना सिरसागंज क्षेत्र में सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। वह ससुराल जा रहा था। पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराया है।

थाना नारखी क्षेत्र गड़ी हंस राम निवासी मानवेंद्र प्रताप 38 वर्ष पुत्र ज्ञानेंद्र कानपुर अपनी ससुराल पत्नी को लेने जा रहा था। सोथरा के समीप फ्लाईओवर से उतरते समय बाइक असंतुलित होकर विद्युत खंभे से टकरा गई। वह गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़ा। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद वहां काफी लोग एकत्रित हो गए। पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। मानवेंद्र गाजियाबाद स्थित किसी फैक्ट्री में काम करता था। उसकी पत्नी मायके में थी। हादसे का पता चलते ही उसके परिवारीजन व गांव के लोग जिला अस्पताल पहुंच गए। मानवेंद्र के शव को देख वह लोग रोने लगे। उसके एक बेटा तथा एक बेटी है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें