ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश फिरोजाबादकोरोना के चलते बदला रहा शहर का माहौल

कोरोना के चलते बदला रहा शहर का माहौल

इस बार अनंत चतुर्दशी पर कोरोना के चलते शहर का माहौल बदला-बदला रहा। प्रशासन की बंदिश के चलते इस बार गणपति की विसर्जन शोभायात्रा नहीं निकाली जा सकीं। यमुना नदी पर पुलिस का सख्त पहरा रहा। इसके चलते...

कोरोना के चलते बदला रहा शहर का माहौल
हिन्दुस्तान टीम,फिरोजाबादTue, 01 Sep 2020 06:25 PM
ऐप पर पढ़ें

इस बार अनंत चतुर्दशी पर कोरोना के चलते शहर का माहौल बदला-बदला रहा। प्रशासन की बंदिश के चलते इस बार गणपति की विसर्जन शोभायात्रा नहीं निकाली जा सकीं। यमुना नदी पर पुलिस का सख्त पहरा रहा। इसके चलते गणपति विसर्जन को लेकर श्रद्धालुओं की मुश्किल बढ़ी रही

शहर में हर साल अनंत चतुर्दशी पर्व पर गजानन की विसर्जन शोभायात्रा धूमधाम से निकाली जाती थी शहर के लगभग हर हर गली मोहल्लों से गणपति की विसर्जन शोभायात्रा गाजे बाजे के साथ निकाली जाती थी लेकिन इस बार कोरोना महामारी के मद्देनजर सरकार द्वारा सार्वजनिक का धार्मिक आयोजनों पर लगाई गई रोक के चलते गजानन की विसर्जन शोभायात्रा नहीं निकाली जा सकी। हालांकि शहर के कई मोहल्लों में कुछ दूर तक उत्साही युवाओं और बच्चों ने गजानन की विसर्जन शोभायात्रा निकाली जो कि मोहल्ले से बाहर नहीं ले जा सके।

श्रद्धालुओं ने पुलिस से बचकर किया विसर्जन

प्रशासन की रोक होने पर भी अनेक श्रद्धालुओं ने गजानन की मूर्तियों का यमुना नदी में विसर्जन कर दिया। अनेक श्रद्धालु पुलिस से बचते हुए गांव की पगडंडियों से होते हुए यमुना नदी के किनारे पहुंचे। जहां पर उन्होंने भक्तिभाव से गणपति का विसर्जन किया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें