ट्रेंडिंग न्यूज़

अगला लेख

अगली खबर पढ़ने के लिए यहाँ टैप करें

हिंदी न्यूज़ उत्तर प्रदेश फिरोजाबादतिलक नगर में बंदरों का आतंक, छतों पर जाना मुश्किल

तिलक नगर में बंदरों का आतंक, छतों पर जाना मुश्किल

फिरोजाबाद, हिन्दुस्तान संवाद। मोहल्ला तिलकनगर एवं उसके आसपास के क्षेत्रों में बंदरों का आतंक दिनों दिन बढ़ता जा रहा है। दिन हो या रात बंदरों के झुंड...

तिलक नगर में बंदरों का आतंक, छतों पर जाना मुश्किल
Newswrapहिन्दुस्तान टीम,फिरोजाबादMon, 06 Feb 2023 05:40 PM
ऐप पर पढ़ें

मोहल्ला तिलकनगर एवं उसके आसपास के क्षेत्रों में बंदरों का आतंक दिनों दिन बढ़ता जा रहा है। दिन हो या रात बंदरों के झुंड गली से लेकर छतों तक मंडराते हुए दिखाई देते रहते हैं। बंदरों के भय से महिलाओं एवं बच्चों ने छतों पर जाना भी छोड़ दिया है। क्षेत्रीयजनों ने नगर निगम के अधिकारियों से बंदर पकड़वाने की मांग की है।

क्षेत्र में बंदरों का आतंक इतना गहराता जा रहा है कि लोगों को राह गुजरना मुश्किल हो रहा है। 50 से 60 के झुंड में सड़क पर बंदर निकलते हैं तो गली में सन्नाटा फैल जाता है। कई बार तो लोग बंदरों के झुंड के गुजरने तक वाहन रोक खड़े रहते हैं। झुंड में आने वाले बंदर कई बार लोगों के हाथ से थैली व अन्य सामान छीनकर भाग जाते हैं। हालात यह हैं कि लोगों को छतों पर जाने में डर लगता है। छतों पर जाने से पहले लोग बंदरों को देखते हैं। झुंड में होने के कारण बंदर भगाने पर भी नहीं भागते। क्षेत्र में कई बार बंदर लोगों पर हमला कर उन्हें घायल भी कर चुके हैं। बंदरों के आतंक को देखते हुए क्षेत्र के कई लोगों ने नगर निगम के अधिकारियों से तिलकनगर के अलावा आसपास के क्षेत्रों में बंदर पकड़ो अभियान चलाए जाने की मांग की है ताकि लोग अपने को सुरक्षित महसूस कर सकें। क्षेत्रीयजन जल्द ही इस संबंध में नगर आयुक्त को ज्ञापन सौंपेंगे।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
पढ़े UP News in Hindi उत्तर प्रदेश की ब्रेकिंग न्यूज के अलावा Prayagraj News, Meerut News और Agra News.