ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश फिरोजाबादजहरीला फल खाने से दस लोग बेहोश हुए

जहरीला फल खाने से दस लोग बेहोश हुए

फिरोजाबाद। नारखी क्षेत्र में रविवार की रात जहरीला फल खाने से दस लोग अचेत हो...

जहरीला फल खाने से दस लोग बेहोश हुए
हिन्दुस्तान टीम,फिरोजाबादTue, 16 Oct 2018 07:24 PM
ऐप पर पढ़ें

नारखी क्षेत्र में रविवार की रात जहरीला फल खाने से दस लोग अचेत हो गए। उनकी हालत देख गांव में हड़कंप मच गया। वहां पर काफी लोग एकत्रित हो गए। सभी को उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। उपचार के बाद हालत में सुधार होने पर परिवारीजन उनको घर ले गए।नगरिया पंचम में श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन चल रहा है। भागवत कथा के बाद एक पेड़ पर लगे फल को लेकर लोगों में बहस छिड़ गई। सभी लोग फल को अपनी अपनी सोच के मुताबित बताने लगे। काफी देर तक बहस के बाद कुछ लोगों ने फल को चखकर देखा। फल को चखने के कुछ देर के बाद उनको चक्कर से आने लगे। वह अचेत से हो गए। उनकी हालत देख गांव में हड़कंप मच गया। वहां मौजूद सभी लोग एक दूसरे को देखने लगे। पता चलते ही उनके परिवारीजन भी वहां पर आ गए। उनकी हालत देख वह लोग घबरा गए। परिवारीजन गांव वालों की मदद से उन लोगों को उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर आए। उपचार के बाद उनकी हालत में सुधार होने पर परिवारीजन घर ले गए।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें