हिरनगांव अस्थाई गौशाला में मिलेगा गायों को आश्रय

Mar 09, 2026 11:23 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, फिरोजाबाद
share

Firozabad News - हिरनगांव स्थित अस्थाई गौशाला में गायों को आश्रय देने की योजना बनाई जा रही है। नगर निगम ने यह कदम आवारा गायों की सुरक्षा के लिए उठाया है। नई गौशाला सोफीपुर में अगले दो वर्षों में तैयार होगी। सर्वे के बाद आवारा गायों को हिरनगांव में लाया जाएगा और बाद में सोफीपुर भेजा जाएगा।

हिरनगांव अस्थाई गौशाला में मिलेगा गायों को आश्रय

हिरनगांव स्थित अस्थाई गौशाला में नंदी के अलावा गायों को भी आश्रय देने की योजना तैयार की जा रही है। यह व्यवस्था केवल वैकल्पिक होगी। अभी तक यह गौशाला केवल नंदी के लिए ही आरक्षित है। नगर निगम द्वारा यह निर्णय सड़क पर आवारा घूमती गायों को संरक्षित करने के लिए लिया गया है। इसको लेकर के नगर निगम द्वारा अपनी तैयारी शुरू कर दी है। यह व्यवस्था तब तक रहेगी जब तक सोफीपुर स्थित प्रस्तावित नई गौशाला तैयार नहीं हो जाती। नई गौशाला के प्रारंभ होते ही हिरनगांव गौशाला को बंद कर दिया जाएगा। इसका मुख्य कारण वहां पर्याप्त संसाधन न होना है।

सबसे अधिक परेशानी गर्मियों के दौरान बेजुबान पशुओं को होती है। नई गौशाला शुरू होने में लगेगा दो वर्ष का समयसोफीपुर स्थित प्रस्तावित नई गौशाला के संचालन होने में अभी करीब दो वर्ष का समय लग सकता है। नई गौशाला को लेकर कि विभागीय की अधिकारियों द्वारा डीपीआर तैयार की जा रही है जो शासन के समक्ष भेजी जाएगी।नोडल अधिकारी जल्द करेंगे सर्वेगायों को हिरनगांव गौशाला में आश्रय देने से संबंधित मामले को लेकर जल्द ही नोडल अधिकारी स्थिति का जायजा लेने के लिए सर्वे करेंगे। सर्वे के दौरान जो स्थिति स्पष्ट होगी उसी के अनुसार कार्रवाई होगी।शहर में लगातार बढ़ रही गाय, गोवंश की संख्याशहर में लगातार गाय एवं गोवंशों की संख्या में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। नगर निगम द्वारा इस समय शहर में जलेसर रोड स्थित कान्हा गौशाला, कोटला रोड नगला पानसहाय स्थित गौशाला में इस समय गायों की संख्या काफी अधिक है। इसी को देखते हुए सोफीपुर में नई गौशाला के निर्माण का निर्णय लिया है। यह गौशाला काफी बड़ी होगी तथा इसमें लगभग 500 से अधिक गोवंशों को आश्रय मिल सकता है।हिरनगांव में अस्थाई गौशाला में गायों को आश्रय देने पर विचार चल रहा है। सर्वे के बाद आवारा गायों को यहां पर लाकर रखा जाएगा। सोफीपुर की नई गौशाला बनने के बाद यहां से गायों को सोफीपुर में शिफ्ट कर दिया जाएगा।-निहालचंद नोडल अधिकारी एवं सहायक नगर आयुक्त

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।