चाय बनाते समय आग लगने से किशोरी झुलसी, बचाने में पिता भी घायल
फिरोजाबाद। थाना उत्तर क्षेत्र में चाय बनाते समय आग लगने से पिता-पुत्री गंभीर रूप...

फिरोजाबाद। थाना उत्तर क्षेत्र में चाय बनाते समय आग लगने से पिता-पुत्री गंभीर रूप से झुलस गई। घायल पिता-पुत्री को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
कौशल्या नगर निवासी उमा (13) चाय बना रही थी। उसी दौरान गैस सिलेंडर लीक होने से आग लग गई। आग ने उमा को चपेट में ले लिया। आग की तपिश से उसने चीखना चिल्लाना शुरू कर दिया। उसकी आवाज सुन पिता महेंद्र पुत्र रामनिवास वहां पहुंचा। उसने काफी प्रयासों के बाद बेटी के कपड़ो में लगी आग को बुझाया। तब तक वह भी काफी झुलस गई। आग बुझाने के प्रयास में वह भी झुलस गया। चीखपुकार सुनकर पड़ोस के लोग भी इकट्ठा हो गए। परिवारीजन घायल पिता-पुत्री को उपचार को सरकारी ट्रामा सेंटर लेकर आए।
