ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश फिरोजाबादकमरे में बंद कर दो लोगों ने किशोरी से किया सामूहिक दुष्कर्म

कमरे में बंद कर दो लोगों ने किशोरी से किया सामूहिक दुष्कर्म

थाना क्षेत्र के एक गांव में एक किशोरी से दो युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। किशोरी से दुष्कर्म की घटना से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। मामले में...

कमरे में बंद कर दो लोगों ने किशोरी से किया सामूहिक दुष्कर्म
Newswrapहिन्दुस्तान टीम,फिरोजाबादTue, 27 Apr 2021 06:10 PM
ऐप पर पढ़ें

थाना क्षेत्र के एक गांव में एक किशोरी से दो युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। किशोरी से दुष्कर्म की घटना से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। मामले में गांव में जमकर हंगामा हुआ। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। पीड़ित पक्ष थाने पहुंचा और मामले की तहरीर दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सोमवार की रात थाना क्षेत्र के एक गांव में एक 16 वर्षीय किशोरी को उसकी रिश्ते में चाची बहला फुसलाकर अपने घर ले गई। आरोप है कि किशोरी को घर पर ले जाकर कमरे में बंद कर ताला लगा दिया। कमरे में पहले से मौजूद दो युवकों ने किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म किया। किशोरी का आरोप है कि रात दस बजे उसे कमरे में बंद कर दिया सुबह 2 बजे के बाद छोड़ा। इस दौरान परिजन किशोरी को खोजते रहे। जब परिजनों को मामले की जानकारी हुई तो वह आरोपियों के घर पहुंच गए। उन्होंने जमकर हंगामा किया। मंगलवार की सुबह के समय पीड़ित पक्ष को देखकर आरोपियों ने अपने दोस्तों को बुला लिया और पीड़ितों पर पथराव कर दिया। घटना से गांव में अफ़रा तफरी मच गई। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए पीड़ित पक्ष को थाने ले गई। ग्रामीणों की मानें तो आरोपी काफी दबंग किस्म के हैं वह आए दिन इस प्रकार की हरकतों को अंजाम देते रहते हैं। इस बारे में एसपी ग्रामीण अखिलेश नारायण सिंह का कहना है कि मामले में कार्यवाही की जा रही है। एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है। अन्य की तलाश की जा रही है। दोषियों को बक्शा नहीं जाएगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें