Hindi NewsUttar-pradesh NewsFirozabad NewsTeenage Girl Harassed by Youth Family Files Legal Complaint
छात्रा के साथ छेड़छाड़, शिकायत पर पिता से मारपीट

छात्रा के साथ छेड़छाड़, शिकायत पर पिता से मारपीट

संक्षेप:

Firozabad News - दक्षिण क्षेत्र में एक 14 वर्षीय किशोरी के साथ एक युवक ने छेड़छाड़ की। जब परिजन युवक के घर शिकायत करने पहुंचे, तो युवक ने मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। किशोरी के पिता ने आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा...

Wed, 17 Sep 2025 07:16 PMNewswrap हिन्दुस्तान, फिरोजाबाद
share Share
Follow Us on

थाना दक्षिण क्षेत्र में स्कूल आते जाते युवक एक किशोरी के साथ छेड़छाड़ व अश्लील फब्तियां कसता है। परिजन उसके घर शिकायत करने गए तो उसने मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। पिता ने युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुरुषोत्तम नगर निवासी एक 14 वर्षीय किशोरी को स्कूल आते जाते एक युवक अक्सर छेड़छाड़ करता है। उसे अश्लील फब्तियां कसता है। किशोरी ने अपने परिजनों को लड़के के बारे में बताया। बेटी की बात सुन परिवार के लोग हैरत में पड़ गए। वह लड़के के घर शिकायत करने पहुंचे। उसी दौरान युवक ने उसके साथ गाली गलौज की।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

विरोध करने पर उसके साथ मारपीट कर दी। उसे जान से मारने की धमकी दी। लोगों ने उसे बचाया। लड़की के पिता ने विजय पुत्र सुन्दर निवासी महावीर नगर गली नंबर एक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।