दो किशोरियों को ले जाने के मामले में मुकदमा
Apr 06, 2026 06:23 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, फिरोजाबाद
Firozabad News - शिकोहाबाद में एक इंटर कॉलेज के व्यक्ति ने एक युवक पर आरोप लगाया है कि उसने दो बहनों को बहला-फुसलाकर ले गया। 4 अप्रैल को 16 वर्षीय किशोरी और उसकी 14 वर्षीय बहन दवा लेने गई थीं। घर वापस नहीं आने पर परिवार ने तलाश शुरू की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।

शिकोहाबाद थाना क्षेत्र के एक इंटर कॉलेज के व्यक्ति ने एक युवक पर दो बेटियों को बहला फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाया है। 4 अप्रैल को एक 16 वर्षीय किशोरी अपनी 14 वर्षीय बहन के साथ स्टेशन रोड स्थित प्रिंस क्लीनिक पर दवा लेने के लिए गई थी। जब किशोरी अपनी छोटी बहन के साथ काफी देर घर नहीं आई तो परिजनों को उसकी चिंता हुई। पीड़ित पिता ने दोनों को सभी संभावित स्थान पर तलाश किया लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लगा। दोनों बेटियों को रिषभ पुत्र पवन निवासी रामनगर लेबर कालोनी के पास बहला फुसलाकर ले गया है।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


