Firozabad News: टीईटी के विरोध में शिक्षक दिवस पर काली पट्टी बांध पहुंचे गुरुजन
Firozabad News: एक तरफ शिक्षक दिवस पर शिक्षकों के सम्मान के कार्यक्रम हो रहे थे तो दूसरी तरफ जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ ने काली पट्टी बांध कर अनिवार्य टीईटी का विरोध

Firozabad News: फिरोजाबाद, एक तरफ शिक्षक दिवस पर शिक्षकों के सम्मान के कार्यक्रम हो रहे थे तो दूसरी तरफ जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ ने काली पट्टी बांध कर अनिवार्य टीईटी का विरोध करते हुए शिक्षक दिवस मनाया। जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ ने पहले ही काली पट्टी बांध कर शिक्षक दिवस मनाने का ऐलान कर दिया था। जिले में ब्लॉक संसाधन केंद्रों पर शिक्षकों ने काली पट्टी बांध कर शिक्षक दिवस मनाया। जिला महामंत्री आनंद श्रोत्रिय ने कहा कि वर्तमान सरकार सबका साथ सबका विकास की बात करती है। शिक्षकों के साथ हो रहे इस अन्याय को भी बदलना चाहिए। जब किसी भी कर्मचारी संवर्ग में वर्तमान में लागू अर्हताओं को पुराने कर्मचारियों पर लागू नहीं किया जाता है तो शिक्षकों पर जबरन टीईटी क्यों थोपा जा रहा है।
संसद में प्रस्ताव लाकर टीईटी लागू होने के पूर्व नियुक्त शिक्षकों को इससे मुक्त करने का प्रस्ताव पास करने की मांग की। ब्लॉक संसाधन केंद्रों पर प्रदर्शन करने वालों में श्याम मोहन सिंह, टीकम सिंह, मधुवन सिंह अम्बुज गोस्वामी, असद मोहम्मद, शिवेन्द्र बघेल, मोहित द्विवेदी, धर्मेन्द्र यादव, राजेश कुमार यादव, पवन प्रताप सिंह, वीरेंद्र धारिया, संदीप वशिष्ठ, राम कुमार शर्मा, भुवनेश कुमार, आदेश यादव, वीरभान सिंह, डीपी सिह, संतोष शंखवार, अमित पाठक, अनिल कुमार, धर्मेंद्र आदि प्रमुख हैं।


