शिक्षिका के शव को छोटे भाई ने दी मुखाग्नि, पूरे गांव में नहीं जले चूल्हे

Mar 02, 2026 06:19 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, फिरोजाबाद
share Share
Follow Us on

Firozabad News - इटावा के जसवंत नगर में शिक्षिका सोनी शर्मा की संदिग्ध मौत के बाद परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम करवाया। रविवार को अंतिम संस्कार के दौरान पूरे गांव में शोक छा गया। सोनी की शादी 2023 में हुई थी और वह एक प्राथमिक स्कूल में सहायक अध्यापिका थी। पति और ससुरालीजन फरार हो गए हैं।

शिक्षिका के शव को छोटे भाई ने दी मुखाग्नि, पूरे गांव में नहीं जले चूल्हे

इटावा के जसवंत नगर में शिक्षिका की संदिग्ध परिस्थिति में मौत होने के बाद परिजनों ने उसके शव का पोस्टमार्टम फिरोजाबाद के मेडिकल कॉलेज के जिला अस्पताल की मोर्चरी में कराया। रविवार देर शाम पोस्टमार्टम होने के बाद सोमवार सुबह परिजनों ने मटसेना थाना क्षेत्र के गांव उजीरपुर आनंदीपुर में अंतिम संस्कार किया। छोटे भाई ने मुखाग्नि दी तो पूरा गांव रो पड़ा। होली पर किसी के घर पर चूल्हे नहीं जले। पुलिस फोर्स तैनात रहा। थाना मटसेना क्षेत्र के गांव उजीरपुर आनंदीपुर निवासी रामअवतार शर्मा ने 2023 में अपनी पुत्री सोनी शर्मा की शादी जिला इटावा, थाना जसवंत नगर के गांव उतराई निवासी शिवकिशोर दीक्षित पुत्र वीरेंद्र दीक्षित के साथ की थी।

सोनी जसवंत नगर क्षेत्र के एक प्राथमिक स्कूल में सहायक अध्यापिका थी। जबकि शिवकिशोर फिरोजाबाद के मदनपुर और अरांव ब्लॉक में एडीओ पंचायत है। शनिवार देर शाम संदिग्ध परिस्थिति में फांसी लगने से सोनी की तबीयत बिगड़ गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे मायका पक्ष के लोग उसे फिरोजाबाद लेकर आए, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया था। इसके बाद पति सहित अन्य ससुरालीजन फरार हो गए थे। रविवार शाम को पोस्टमार्टम होने के बाद शव गांव ले जाया गया तो रिश्तेदारों और ग्रामीणों की भीड़ एकत्रित हो गई। परिजनों के बिलाप को देखकर हर किसी की आंखें नम हो गईं। सोमवार सुबह 9.30 बजे परिजनों ने मृतका के शव का अंतिम संस्कार किया। मृतका के छोटे भाई सचिन शर्मा ने मुखाग्नि दी। इस दौरान गांव में भारी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात रहा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।