ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश फिरोजाबादचचेरे भाइयों को गोली मारने में सात के खिलाफ तहरीर

चचेरे भाइयों को गोली मारने में सात के खिलाफ तहरीर

नारखी क्षेत्र में सोमवार की रात चचेरे भाइयों को रंजिशवश गोली मारी गई थी। एक युवक का आगरा में उपचार चल रहा है। दूसरे युवक का मेडिकल कॉलेज में मेडिकल कराया गया है। गोली कांड में सात लोगों के खिलाफ थाने...

चचेरे भाइयों को गोली मारने में सात के खिलाफ तहरीर
हिन्दुस्तान टीम,फिरोजाबादTue, 31 Mar 2020 03:34 PM
ऐप पर पढ़ें

नारखी क्षेत्र में सोमवार की रात चचेरे भाइयों को रंजिशवश गोली मारी गई थी। एक युवक का आगरा में उपचार चल रहा है। दूसरे युवक का मेडिकल कॉलेज में मेडिकल कराया गया है। गोली कांड में सात लोगों के खिलाफ थाने में तहरीर दी गई है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

बरतरा में रात को दबंगों ने रंजिशवश विक्रम व उसके चचेरे भाई दुष्यंत को गोली मार दी गई थी। दुष्यंत का आगरा में उपचार चल रहा है। उसके सीने में गोली लगी थी। उसकी हालत अभी भी नाजुक बताई गई है। वहीं विक्रम ने आगरा से मंगलवार को मेडिकल कॉलेज पहुंच कर अपनी चोटों का मेडिकल कराया है। विक्रम की मानें तो वह रात को अपने चचेरे भाई के साथ काम कर रहा था। उसी दौरान गांव के ही दबंग किस्म के लोग गाड़ी में सवार हो कर आए। आते ही उन्होंने मारपीट शुरू कर दी। विरोध किया तो फायरिंग कर दी। गोली लगने से वह तथा दुष्यंत घायल होकर गिर पड़ा। दोनों पक्षों के बीच दो वर्ष पुरानी रंजिश चल रही है। उस समय भी जमीन के विवाद में फायरिंग होने से एक युवक दीपक घायल हो गया था। उस समय थाने में दोनों पक्षों में राजीनामा करा दिया गया था। विक्रम का कहना है कि वह लोग तभी से रंजिश मानते हैं। कई बार वह लोग हमला कर चुके हैं। गोलीकांड में सात लोगों के खिलाफ थाने में तहरीर दी गई है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें