Firozabad News: विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, हत्या का आरोप
Firozabad News: बसई मोहम्मदपुर में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पिता ने ससुरालीजनों पर हत्या का आरोप लगाया है। मुस्कान की डेढ़ साल पहले शादी हुई थी और उसकी एक साल की पुत्री है। पति और ससुरालीजनों पर मुकदमा दर्ज किया गया है। पोस्टमार्टम के बाद मामले की जांच जारी है।

Firozabad News: बसई मोहम्मदपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार रात एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में तबीयत बिगड़ गई। ससुरालीजन उसे ट्रामा सेंटर लेकर आए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पिता ने ससुरालीजनों पर अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर हत्या करने का आरोप लगाया है। जिला हाथरस के सादाबाद निवासी 20 वर्षीय मुस्कान पुत्री हीरालाल की डेढ़ साल पूर्व पहाड़पुर निवासी संतोष पुत्र भूरी सिंह के साथ शादी हुई थी। उस पर छह माह की पुत्री है। मंगलवार को मुस्कान की संदिग्ध परिस्थितियों में तबीयत बिगड़ गई। पति सहित अन्य ससुरालीजन उसे ट्रामा सेंटर लेकर आए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
थाना प्रभारी ने बताया कि मृतका की डेढ़ साल पहले ही शादी हुई थी। पारिवारिक कलह के चलते उसने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर आत्महत्या की है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पति सहित अन्य ससुरालीजनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


