Hindi NewsUttar-pradesh NewsFirozabad NewsSuspicious Death of Woman in Shikohabad In-Laws Accused of Murder
शिकोहाबाद में महिला की संदिग्ध हालातों में मौत

शिकोहाबाद में महिला की संदिग्ध हालातों में मौत

संक्षेप:

Firozabad News - शिकोहाबाद क्षेत्र में एक महिला की संदिग्ध हालातों में मौत हो गई। उसके ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाया गया है। मृतका के पिता ने कहा कि ससुराली जन अक्सर उसकी बेटी के साथ मारपीट करते थे। पुलिस ने शव को...

Aug 15, 2025 12:14 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, फिरोजाबाद
share Share
Follow Us on

थाना शिकोहाबाद क्षेत्र में एक महिला की संदिग्ध हालातों में मौत हो गई। ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस शव जिला अस्पताल लेकर आई है। शिकोहाबाद अस्पताल कैंपस निवासी ओम प्रकाश वार्ड वाय के पद पर तैनात है। उसके पुत्र राजकुमार उर्फ टीटू की पत्नी सत्यवती 24 वर्ष की गुरुवार को प्रातः संदिग्ध हालातों में मौत हो गई। उसकी मौत का पता चलते ही उसके पिता रामेश्वर दयाल अपने परिवार के साथ मौके पर पहुंचे। वह थाना उत्तर के क्षेत्र सत्यनगर के रहने वाले हैं। बेटी के शव को देख वह लोग हैरत में पड़ गए। उन्होंने ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने परिजनों व मायके वालों से पूछताछ की। पुलिस शव पोस्टमार्टम को अस्पताल लेकर आई। मृतका के पिता का आरोप था कि बेटी के ससुराली जन अक्सर उसकी बेटी के साथ मारपीट करते थे। दो दिन पहले भी उसके साथ मारपीट की थी। पिता का आरोप है ससुरालियों ने उसकी पीट पीटकर हत्या कर की है। वहीं मृतका के ससुर ओमप्रकाश का कहना है सत्यवती काफी समय से बीमार चल रही थी।