संदिग्ध हालातों में महिला की मौत

हिन्दुस्तान, फिरोजाबाद
Follow us on Google News
share

सिरसागंज के गांव राम कुआँ में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजन उसे शिकोहाबाद के अस्पताल लेकर आए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित किया। महिला का नाम मिथलेश था, जिसकी तबियत अचानक बिगड़ी। पुलिस को घटना की जानकारी नहीं है।

संदिग्ध हालातों में महिला की मौत

थाना सिरसागंज के गांव राम कुआँ में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजन उसे लेकर शिकोहाबाद के सयुक्त जिला अस्पताल लेकर आए जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसके बाद परिजन महिला के शव को लेकर अपने घर चले गए। मिथलेश (52) निवासी रामकुआ थाना सिरसागंज की सोमवार की सुबह अचानक संदिग्ध अवस्था में तबियत बिगड़ गई। परिजन महिला को लेकर अस्पताल आए जहां डॉक्टर ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। उसके बाद परिजन उसके शव को लेकर घर चले गए। इस बारे में पुलिस का कहना है कि उन्हें घटना की जानकारी नहीं है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।