शिक्षिका की संदिग्ध हालात में मौत, एडीओ पति समेत कई पर मुकदमा
Firozabad News - इटावा के जसवंत नगर में एक शिक्षिका सोनी शर्मा की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। उसके ससुरालीजनों ने मायके वालों को फोन कर उसकी तबीयत खराब होने की सूचना दी और ट्रॉमा सेंटर पहुंचने के लिए कहा। जब तक परिजन पहुंचे, ससुरालीजन भाग चुके थे। मायके पक्ष ने दहेज हत्या का आरोप लगाया है।

इटावा के जसवंत नगरमें एक शिक्षिका की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। ससुरालीजनों ने फिरोजाबाद स्थित मायके वालों को फोन पर उसके बीमार होने की खबर दी तथा ट्रॉमा सेंटर पहुंचने के लिए कहा। जब तक विवाहिता के परिजन ट्रॉमा सेंटर पहुंचे, तब तक ससुरालीजन फरार हो गए थे तथा यहां पर बेटी का शव मिला। मायके पक्ष ने ससुरालीजनों पर दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाते हुए जसवंत नगर में तहरीर दी है। पुलिस ने महिला के पति एडीओ समाज कल्याण सहित अन्य ससुरालीजनों पर मुकदमा दर्ज क रलिया है। थाना मटसैना के वजीरपुर आनंदीपुर निवासी रामअवतार शर्मा ने अपनी बेटी सोनी शर्मा की शादी चार दिसंबर 2022 को जसवंत नगर इटावा के उतरई निवासी शिवकिशोर दीक्षित पुत्र वीरेंद्र दीक्षित के साथ की थी।
स्कार्पियो कार के साथ करीब 50 लाख रुपये का दहेज दिया था, लेकिन सोनी के ससुरालीजन इससे संतुष्ट नहीं है। सोनी जसंवत नगर में ही एक प्राथमिक स्कूल में सहायक अध्यापिका के पद पर कार्यरत थी, जबकि शिव किशोर एडीओ समाज कल्याण के पद कार्यरत हैं तथा मृतका के परिजनों के अनुसार शिवकिशोर पर अरांव एवं मदनपुर का चार्ज था। इसके बाद भी ससुरालीजन 20 लाख रुपये अतिरिक्त दहेज की मांग कर रहे थे तथा इसके लिए उसका उत्पीड़न करते। मायके पक्ष ने कई बार ससुरालीजनों को समझाने का प्रयास किया। ससुरालीजनों ने शनिवार रात फोन पर सूचना दी सोनी की तबीयत ज्यादा खराब है। मायके वालो ने कहा कि वह यहां पर ले आएं तथा उपचार करा देंगे। परिजनों का आरोप है कि ससुरालीजन सोनी को लेकर आए, जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया तथा इसके बाद ससुरालीजन भाग गए। परिजनों ने दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम डॉक्टरों के पैनल से कराया है। वहीं सोनी के पिता ने एडीओ समाज कल्याण शिवकिशोर सहित अन्य ससुरालीजनों पर जसवंतनगर थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



