Firozabad News: वृद्धा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
हिन्दुस्तान, फिरोजाबाद
Firozabad News: शिकोहाबाद थाना क्षेत्र के गांव डेरा बंजारा में एक वृद्धा की संदिग्ध मौत हुई। 70 वर्षीय गुलजारी की तबियत बिगड़ने पर परिवार उन्हें अस्पताल ले गया, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिजन शव को बिना पुलिस को सूचना दिए गांव ले गए, जिससे सन्देह बढ़ गया है।

Firozabad News: शिकोहाबाद थाना क्षेत्र के गांव डेरा बंजारा में एक वृद्धा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। शाहीवी 70 पत्नी गुलजारी निवासी डेरा बंजारा की शुकवार की सुबह तबियत बिगड़ गई। परिजन उसे इलाज के लिए अस्पताल लेकर आए जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजन बिना पुलिस को सूचना दिए ही शव को अपने गांव ले गए।


