ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश फिरोजाबादविवाद में महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

विवाद में महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

मटसेना क्षेत्र में रविवार की रात घरेलू विवाद के बाद महिला ने फांसी लगाकर आत्म हत्या कर ली। परिवारीजनो ने देखा तो चिल्लाना शुरू कर दिया। उनकी आवाज सुन पड़ोस के लोग वहां पर आ गए। उसको फंदे से नीचे उतारा...

विवाद में महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
हिन्दुस्तान टीम,फिरोजाबादMon, 20 Nov 2017 11:57 PM
ऐप पर पढ़ें

मटसेना क्षेत्र में रविवार की रात घरेलू विवाद के बाद महिला ने फांसी लगाकर आत्म हत्या कर ली। परिवारीजनो ने देखा तो चिल्लाना शुरू कर दिया। उनकी आवाज सुन पड़ोस के लोग वहां पर आ गए। उसको फंदे से नीचे उतारा गया। तब तक उसकी मौत चुकी थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया है।

ढकपुरा निवासी सरिता पत्नी मनोज कुमार का परिवार में विवाद हो गया था। उसने रात को कमरे में फांसी लगा ली। उसको लटका देख परिवारीजन भौंचक्के रह गए। उन्होंने रोना शुरू कर दिया। उनकी आवाज सुन पड़ोस के लोग वहां पर पहुंच गए। पति समीप के ही गांव में मोबाइल की दुकान करता है। महिला को लटका देख वह लोग हैरत में पड़ गए। परिवारीजनो ने लोगों की मदद से उसको नीचे उतरवाया। तब तक काफी देर हो गई थी। फांसी पर लटकने से उसकी मौत हो चुकी थी। लोगों की सूचना पर इलाका पुलिस मौके पर पहुंची।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। सरिता की मौत का पता चलते ही मायके वाले वहां पर पहुंच गए। शव को देख वह लोग रोने लगे। परिजनों का कहना था कि परिवार में कहासुनी के बाद सरिता ने ऐसा कदम उठाया था। सरिता की 9 वर्ष पहले शादी हुई थी। पुलिस का कहना है किसी प्रकार की कोई तहरीर नही दी गई है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने का इन्तजार कर रही है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें