ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश फिरोजाबादविद्युत रोशनी से जगमगाएगी सुहागनगरी, सजेंगी रंगोली

विद्युत रोशनी से जगमगाएगी सुहागनगरी, सजेंगी रंगोली

स्वतंत्रता दिवस को लेकर नगर निगम ने एक दिन पूर्व ही तैयारियां शुरू कर दी हैं। विद्युत रोशनी के अलावा शहर के प्रमुख स्थलों पर रंगोलियां एवं सफाई व्यवस्था का कार्य शनिवार को सुबह से ही शुरू हो...

विद्युत रोशनी से जगमगाएगी सुहागनगरी, सजेंगी रंगोली
हिन्दुस्तान टीम,फिरोजाबादFri, 14 Aug 2020 07:42 PM
ऐप पर पढ़ें

स्वतंत्रता दिवस को लेकर नगर निगम ने एक दिन पूर्व ही तैयारियां शुरू कर दी हैं। विद्युत रोशनी के अलावा शहर के प्रमुख स्थलों पर रंगोलियां एवं सफाई व्यवस्था का कार्य शनिवार को सुबह से ही शुरू हो जाएगा।

नगर निगम के प्रकाश विभाग द्वारा एक दिन पूर्व ही शहर को बिजली की आकर्षक रोशनी से जगमगा दिया। नगर के प्रमुख गांधी पार्क, सुभाष तिराहा स्थित अहिंसा स्तंभ, स्वामी विवेकानंद चौक के अलावा नगर निगम में बिजली की सजावट देखते ही बन रही थी। स्वच्छता निरीक्षक अरविंद भारती ने बताया कि नगर आयुक्त विजय कुमार के निर्देश पर सुबह से ही स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों का दौर प्रारंभ हो गया। महापुरुषों की प्रतिमाओं की सफाई के अलावा उन्हें शुद्ध पानी से धोया गया। इसके अलावा वहां रंग-बिरंगी झालरों से भव्य सजावट की गई। उन्होंने बताया है कि इसी तरह शनिवार सुबह चार बजे से ही सफाई व्यवस्था के अलावा रंगोलियां सजाने का काम शुरू हो जाएगा। इसके अलावा हर वार्ड में सफाईकर्मियों की टीमों द्वारा सफाई व्यवस्था के साथ-साथ चूने का छिड़काव भी होगा। इससे शनिवार को सुहागनगरी प्रकाश से जगमगाएगी और रंगोली से अच्छी लगेगी।

सोशल डिस्टेंसिंग के साथ होंगे राष्ट्रीय कार्यक्रम

नगर निगम कार्यालय में सुबह झंडारोहण के साथ राष्ट्रीय त्योहार धूमधाम से मनाया जाएगा। झंडारोहण एवं अन्य कार्यक्रमों के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग एवं मास्क का विशेष ध्यान रखा जाएगा। कार्यक्रम से पूर्व पूरे नगर निगम को सेनेटाइज किया जाएगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें