ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश फिरोजाबादसुहागनगरी में अक्षय तृतीया पर चहुंओर गूंजेगी शहनाई

सुहागनगरी में अक्षय तृतीया पर चहुंओर गूंजेगी शहनाई

फिरोजाबाद। अक्षय तृतीया पर्व पर सुहाग नगरी में सहालग की धूम रहेगी। जगह-जगह शहनाई गूंज उठेगी। शहर से लेकर देहात तक विवाह समारोह...

फिरोजाबाद। अक्षय तृतीया पर्व पर सुहाग नगरी में सहालग की धूम रहेगी। जगह-जगह शहनाई गूंज उठेगी। शहर से लेकर देहात तक विवाह समारोह...
1/ 3फिरोजाबाद। अक्षय तृतीया पर्व पर सुहाग नगरी में सहालग की धूम रहेगी। जगह-जगह शहनाई गूंज उठेगी। शहर से लेकर देहात तक विवाह समारोह...
फिरोजाबाद। अक्षय तृतीया पर्व पर सुहाग नगरी में सहालग की धूम रहेगी। जगह-जगह शहनाई गूंज उठेगी। शहर से लेकर देहात तक विवाह समारोह...
2/ 3फिरोजाबाद। अक्षय तृतीया पर्व पर सुहाग नगरी में सहालग की धूम रहेगी। जगह-जगह शहनाई गूंज उठेगी। शहर से लेकर देहात तक विवाह समारोह...
फिरोजाबाद। अक्षय तृतीया पर्व पर सुहाग नगरी में सहालग की धूम रहेगी। जगह-जगह शहनाई गूंज उठेगी। शहर से लेकर देहात तक विवाह समारोह...
3/ 3फिरोजाबाद। अक्षय तृतीया पर्व पर सुहाग नगरी में सहालग की धूम रहेगी। जगह-जगह शहनाई गूंज उठेगी। शहर से लेकर देहात तक विवाह समारोह...
हिन्दुस्तान टीम,फिरोजाबादTue, 17 Apr 2018 07:37 PM
ऐप पर पढ़ें

अक्षय तृतीया पर्व पर सुहाग नगरी में सहालग की धूम रहेगी। जगह-जगह शहनाई गूंज उठेगी। शहर से लेकर देहात तक विवाह समारोह सम्पन्न होंगे। कई स्थानों पर सामूहिक विवाह समारोह भी आयोजित किए जाएंगे। अक्षय तृतीया पर्व बुधवार को विविध कार्यक्रमों के साथ मनाया जाएगा। अक्षय तृतीया तिथि पर बड़ा सहालग है। इस रोज नगर में अनेक स्थानों पर शादी, विवाह आदि मांगलिक कार्यक्रम सम्पन्न होंगे। मंदिरों में भी विविध धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। अक्षय तृतीया पर होने वाले विवाह समारोह के लिए नगर में सभी मैरिज होम कई माह पूर्व बुक कर लिए गए। विवाह कराने के लिए पंडित जी की बुकिंग भी कर ली गई। अक्षय तृतीया के दिन भारी सहालग होने पर एक एक पंडित ने कई शादियों की बुकिंग कर रखी है। पंडितों के पास इस रोज बात करने की भी फुरसत नहीं होगी। अक्षय तृतीया पर शादी, विवाह के चलते साप्ताहिक बंदी के दिन मंगलवार को भी बाजार में दुकानें खुलीं रहीं। लोग शादी, विवाह में काम आने वाले सामान की खरीददारी करने में जुटे रहे। महिलाओं ने साड़िया और बच्चों के लिए आकर्षक वस्त्र खरीदे। अनेक महिलाओं ने शहर में खुले मॉल का रुख कर लिया। जहां उन्होंने वस्त्रों के साथ अपने सौंदर्य प्रसाधन सामग्री और शादी विवाह में काम आने वाली वस्तुएं खरीदीं।

महिलाओं ने अपने हाथों पर रचवाई कलात्मक मेहंदी

फिरोजाबाद। अक्षय तृतीया पर आयोजित होने वाले शादी विवाह में शामिल होने के लिए महिलाएं अपनी तैयारी में व्यस्त रहीं। मंगलवार को अनेक महिलाएं शास्त्री मार्केट व सदर बाजार में अपने हाथों पर कलात्मक डिजायनों की मेहंदी रचवातीं नजर आईं।

शहर के ब्यूटी पार्लरों पर लगी रही महिलाओं की भीड़

फिरोजाबाद। नगर के ब्यूटी पार्लरों पर भी महिलाओं और युवतियों की भीड़ लगी रही। जहां महिलाएं अपने चेहरे का सौंदर्य निखारने का जतन करतीं रहीं।

सामूहिक विवाह समारोह आज

फिरोजाबाद। नगर में अक्षय तृतीया पर सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन बुधवार को अपरान्ह दो बजे राम प्रकाश कुशवाहा आदर्श विद्यालय टापाखुर्द चौराहा कोटला रोड पर किया गया है। जहां सर्वसमाज के 16 जोड़ों का सामूहिक विवाह रचाया जाएगा। यह जानकारी कार्यक्रम संयोजक ओम नारायन कुशवाहा ने दी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें