पुलिस ने दो बच्चे चार घंटे में किए बरामद
Firozabad News - रसूलपुर थाने में गुड्डू उर्फ मोहम्मद लईक और रिजवान पुत्र मोहम्मद यासिन ने अपनी-अपनी बच्चियों के गुम होने की शिकायत दर्ज कराई। ऑपरेशन मुस्कान के तहत पुलिस ने सर्च अभियान चलाया और सीसीटीवी कैमरों की मदद से दोनों बच्चों को सकुशल बरामद कर लिया।

रसूलपुर थाने में गुड्डू उर्फ मोहम्मद लईक पुत्र मोहम्मद रफीक ने तहरीर देकर अवगत कराया कि उसकी बच्ची घर के बाहर खेलते हुए कहीं निकल गई है। रिजवान पुत्र मोहम्मद यासिन ने भी अपने पुत्र के गुम होने की शिकायत दर्ज कराई। ऑपरेशन मुस्कान के तहत दो टीमों का गठन किया गया। टीमों ने आसपास के घरों, दुकानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों के साथ बस स्टेंड, रेलवे स्टेशन पर व्यापक सर्च अभियान चलाकर गुमशुदा बच्चों की बरामदगी के लिए प्रयास किए। फोटो एवं सीसीटीवी कैमरों की मदद से गुमशुदा हुई बच्ची को मशरूरगंज से और दूसरे बच्चे को गालिब नगर से सकुशल बरामद कर लिया।
थाना प्रभारी प्रदीप कुमार ने बताया कि दो बच्चों को सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंप दिए हैं।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


