ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश फिरोजाबाददौड़ और लम्बी कूद में छात्रों ने दिखाया दमखम

दौड़ और लम्बी कूद में छात्रों ने दिखाया दमखम

फिरोजाबाद। नगर के तिलक इंटर कालेज में क्षेत्रीय खेलकूद प्रतियोगिताएं दूसरे दिन भी जारी...

दौड़ और लम्बी कूद में छात्रों ने दिखाया दमखम
हिन्दुस्तान टीम,फिरोजाबादSat, 15 Sep 2018 07:41 PM
ऐप पर पढ़ें

नगर के तिलक इंटर कॉलेज में क्षेत्रीय खेलकूद प्रतियोगिताएं दूसरे दिन भी जारी रहीं। पीडी जैन इंटर कॉलेज द्वारा आयोजित प्रतियोगिता में आधा दर्जन से अधिक स्कूली बच्चों ने भाग लिया। इसका शुभारम्भ पीडी जैन इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य मुकेश शर्मा एवं तिलक इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य उदयवीर ने संयुक्त रूप से किया।शनिवार को बालक जूनियर और सीनियर वर्गों की प्रतियोगिता में लम्बी दौड, ऊंची कूद,लम्बी कूद, त्रिपद कूद, हैमर थ्रो, गोला फेंक, चक्का फेंक, भाला फेंक और डिक थ्रो प्रतियोगिताएं करायी गयीं। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले छात्रों ने पूरी ताकत झौंक दी। इसमें 100, 200, 400 और 500 मीटर की दौड में काफी संख्या में छात्रों ने भाग लिया। इसके बाद लम्बी कूद, भाला फेंक और डिक थ्रो (तश्तरी फेंक) प्रतियोगिताएं सम्पन्न करायी गयीं। प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले छात्रों का हौंसला बढाने को उनके समर्थक काफी संख्या में मौजूद थे। प्रतियोगिताओं में अव्वल रहने को छात्रों ने पूरी ताकत झौंक दीं।उपरोक्त प्रतियोगिताओं में नगर के एसआरके इंटर कॉलेज, इस्लामियां इंटर कॉलेज, तिलक इंटर कॉलेज, डीएवी इंटर कॉलेज, गोपीनाथ इंटर कॉलेज, विघा भारती इंटर कॉलेज, वीर सावरकर इंटर कॉलेज, कस्तूरबा इंटर कॉलेज के अलावा जेबी इंटर कॉलेज अलीनगर कैंजरा, के छात्र मौजूद थे। प्रतियोगिता का आगाज शुक्रवार को भव्य समारोह के साथ हुआ था। तीन दिन तक चलने वाली इस प्रतियोगिता का समापन रविवार को विभिन्न प्रतियोगिताओं के साथ होगा। शनिवार को सम्पन्न हुई प्रतियोगिता का संचालन रविनंदन ने किया। प्रतियोगिता में खेल सचिव अजय कुमार सिंह, माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष उमेश चंद्र यादव, निर्णायक मण्डल में विनोद कुमार सिंह, कैलाशचंंद्र यादव, देवेन्द्र शर्मा, अनुज कुमार, विजय बहादुर सिंह,जितेन्द्र कुमार, विनोद शर्मा, चरनसिंह, ओमप्रकाश, सत्येन्द्र गुरू प्रसाद, केके शर्मा, पंकज भारद्वाज, संजय कुमार सिंह एवं सुनीता चौधरी मौजूद थीं। प्रतियोगिताओं के सभी परिणाम तत्काल घोषित कर दिए।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें