छात्रों प्रदर्शित किए अपने प्रोजेक्ट
राष्ट्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संचार परिषद, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के तहत विद्यालय स्तरीय प्रोजेक्ट प्रदर्शनी दाऊदयाल गर्ल्स इंटर कॉलेज...

राष्ट्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संचार परिषद, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के तहत विद्यालय स्तरीय प्रोजेक्ट प्रदर्शनी दाऊदयाल गर्ल्स इंटर कॉलेज में संपन्न हुई। प्रधानाचार्या अंजुमा रियाज, नोडल अधिकारी अश्वनी कुमार जैन एवं कार्यक्रम प्रभारी नीलोफर नाज एवं प्रिया त्यागी ने प्रदर्शनी का संयोजन किया। पांच विषयों में छात्रों ने प्रोजेक्ट प्रदर्शित किए। निर्णायक मंडल में प्रिया त्यागी एवं पिंकी गौतम ने किया। जूनियर वर्ग में 15 टीम ख्वाहिश यादव, भव्या अग्रवाल, अंशिका, अनामिका, इफ्फत, वंदना, नंदनी राजौरिया, खुशी, अदिति वर्मा, सदफ, शिखा यादव, सौम्या, शिवानी, वैष्णवी, अनिष्का, प्रतीक्षा, ममता, अनन्या, मुस्कान, दिव्या, साक्षी, वैष्णवी, अनुष्का वर्मा, अंजली गुप्ता, अनामिका, तनु, प्रगति, आरुषि, तनिशा, विशाखा तथा सीनियर वर्ग में छह टीम न्यासा वलेचा, श्वेता, दुर्गा, गौरी, खुशबू, नेहा सोनपाल, मधु, कनक, शालू यादव, काजल राठौर, खुशी, निशा का चयन किया गया।
