ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश फिरोजाबादमांगों को लेकर पालिका कर्मचारियों की हड़ताल शुरू

मांगों को लेकर पालिका कर्मचारियों की हड़ताल शुरू

पालिका परिषद टूंडला में कर्मचारियों की 16 सूत्रीय मांगों को पूरा करने के लिए एक दिसम्बर से अनिश्चित कालीन अनशन शुरू कर दिया...

मांगों को लेकर पालिका कर्मचारियों की हड़ताल शुरू
हिन्दुस्तान टीम,फिरोजाबादThu, 01 Dec 2022 10:30 PM
ऐप पर पढ़ें

पालिका परिषद टूंडला में कर्मचारियों की 16 सूत्रीय मांगों को पूरा करने के लिए एक दिसम्बर से अनिश्चित कालीन अनशन शुरू कर दिया है। यदि समय रहते हुए मांगों को नहीं माना गया तो भूख व काम बंद हड़ताल शुरू कर दी जाएगी और फिर सड़कों पर उतरा जाएगा।

स्वायत्त शासन कर्मचारी महासंघ उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष बालेश्वर मिश्र व प्रदेश महामंत्री चंद्रशेखर के निर्देश पर पालिका परिषद टूंडला में अनिश्चित कालीन धरना प्रदर्शन किया जा रहा है। चेतावनी दी कि 16 सूत्रीय मांगों को ईओ व चेयरमैन जल्द पूरा नहीं किया तो भूख हड़ताल व काम बंद हड़ताल के साथ ही सडक पर उतरकर विरोध होगा।

अनुराग मेवाती, नेत्रपाल बाल्मीकि, कपिल मेवाती, अंकुर शर्मा, दिनेश कुमार, संगीता जैन, दीक्षा जैन, धर्मेन्द्र कुमार, राजेन्द्र कुमार, संजय मेवाती, अजयराज दीक्षित, रमन बाल्मीकि, नर सिंह, दिनेश स्वरूप आदि उपस्थित रहे।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें