अनुपस्थित बीएलओ, सुपरवाइजर का एक दिन का वेतन रोका
Firozabad News - शिकोहाबाद में 13 फरवरी को बीएलओ और उनके सुपरवाइजरों की बैठक बुलाई गई थी, लेकिन कई अनुपस्थित रहे। एसडीएम ने अनुपस्थितों पर कड़ा रुख अपनाते हुए एक दिन का वेतन रोकने के निर्देश दिए। बीएलओ को मतदाताओं के अभिलेख एकत्रित कर वोटर लिस्ट में नाम डालने का कार्य करना था।

शिकोहाबाद। भारत निर्वाचन आयोग एवं मुख्य निर्वाचन अधिकारी द्वारा प्रदत्त निर्देशों एवं जिला निर्वाचन अधिकारी के आदेश के क्रम में 13 फरवरी को बीएलओ तथा उनके सुपरवाइजरों की आवश्यक बैठक शनिवार 14 फरवरी को बुलाई थी। एसडीएम के निर्देश के बाद भी कई बीएलओ, सुपरवाइजर बैठक से अनुपस्थित रहे। एसडीएम शिकोहाबाद डा गजेंद्र सिंह ने बताया कि सभी बीएलओ सुपरवाइजर तथा एईआरओ की बैठक की गई थी। बैठक में बीएलओ के द्वारा मतदाताओं से अभिलेख एकत्रित कर उनको पोर्टल पर अपलोड करते हुए मतदाता का नाम अंतिम रूप से वोटर लिस्ट में भेजने का कार्य करना था। लेकिन बैठक में कई सुपरवाइजर उपस्थित नहीं हुए।
अनुपस्थित बीएलओ, सुपरवाइजर पर कड़ा रुख अपनाते हुए एसडीएम ने सूरजपाल सिंह, सहायक अध्यापक, ककरऊ, अनिल कुमार, सहायक अध्यापक, कम्पोजिट विद्यालय कबीरपुर सेलानी, हरिओम यादव, सहायक अध्यापक, उच्चतर प्राथमिक विद्यालय आलमपुर जारखी, दीप्ती गुप्ता, सहायक अध्यापिका, जनता विद्यातय अलीनगर कैजरा, शशि कुमारी, सहायक अध्यापिका जनता विद्यातय अलीनगर कैजरा, अंकिता पाराशर सहायक अध्यापिका, प्राथमिक विद्यालय ठार पूठा, राजेश कुमार, सहायक अध्यापक आदर्श जनता विद्यालय शिकोहाबाद के एक दिन का वेतन रोकने के निर्देश दिए। इस संबंध में एसडीएम ने बीएसए को पत्र भेजकर कार्यवाही के लिए कहा है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



