ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश फिरोजाबादपानी की निकासी को लेकर पथराव फायरिंग,नौ घायल

पानी की निकासी को लेकर पथराव फायरिंग,नौ घायल

मक्खनपुर क्षेत्र में मंगलवार को पानी की निकासी को लेकर परिवार के लोगों में जमकर लाठी-डंडे चले। पथराव के बाद फायरिंग होने से पूरे गांव में सनसनी फैल गई। गोलियों की आवाज सुन गांव के लोग किसी आशंका से...

पानी की निकासी को लेकर पथराव फायरिंग,नौ घायल
हिन्दुस्तान टीम,फिरोजाबादTue, 04 Dec 2018 07:34 PM
ऐप पर पढ़ें

मक्खनपुर क्षेत्र में मंगलवार को पानी की निकासी को लेकर परिवार के लोगों में जमकर लाठी-डंडे चले। पथराव के बाद फायरिंग होने से पूरे गांव में सनसनी फैल गई। गोलियों की आवाज सुन गांव के लोग किसी आशंका से इधर-उधर हो गए। इस दौरान मारपीट और पथराव में नौ लोग घायल हो गए। दोनों पक्षों ने थाने में एक दूसरे के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने घायलों का जिला अस्पताल में मेडिकल कराया है।

अदमपुर निवासी अमरपाल, सुखलाल और दौजीराम सगे भाई हैं। अमरपाल व सुखलाल का दौजीराम से घर के पानी की निकासी को लेकर विवाद हो गया। इस दौरान पहले दोनों पक्षों में जमकर गाली गलौज हुई। इसके बाद दोनों पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चलने लगे।

पथराव से गांव में भगदड़ मच गई

फिरोजाबाद। गांव में फायरिंग-पथराव होने से अफरातफरी मच गई। पथराव होते ही लोगों में भगदड़ मच गई। लोग बचाव को इधर-उधर भागने लगे। गांव में काफी देर तक पथराव से लोगों में दहशत व्याप्त हो गई। गांव के कुछ लोगों ने दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया। लेकिन कोई भी पक्ष किसी की मानने को तैयार नहीं हुआ।

फायरिंग से फैल गई दहशत

फिरोजाबाद। दोनों पक्षों में पथराव से गांव में अफरातफरी मची थी। उसी दौरान किसी ने फायर कर दिया। गोली की आवाज सुनते ही लोगों में दहशत फैल गई। आसपास के लोग किसी आशंका को देखते हुए अपने-अपने घरों में घुस गए। गोली चलने के बाद गांव में काफी देर तक सन्नाटा पसर गया।

मारपीट-पथराव में यह लोग घायल हुए

फिरोजाबाद। मारपीट व पथराव में योगेंद्र पुत्र कुंवर सिंह, बोटश्री पत्नी अमर सिंह, जगमोहन पुत्र जगमोहन, भगवान सिंह, फूलन सिंह, चंपा देवी, राम सनेही और सर्वेश घायल हो गए। बाद में गांव के लोगों ने एकत्रित होकर दोनों पक्षों को शांत कराया। दोनों पक्षों ने पुलिस में एक दूसरे के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने घायलों का जिला अस्पताल में मेडिकल कराया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें