ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश फिरोजाबादडीजे पर डांस के दौरान युवतियों पर कमेंट पर विवाद, पथराव

डीजे पर डांस के दौरान युवतियों पर कमेंट पर विवाद, पथराव

गणेशोत्सव के दौरान डीजे लगाकर डांस कर रही युवतियों पर कमेंट करना कुछ युवकों को भारी पड़ गया। मामले में विवाद के बाद दो पक्षों में पथराव शुरू हो गया। पुलिस ने पहुंचकर मामला शांत कराया। घटना शुक्रवार...

डीजे पर डांस के दौरान युवतियों पर कमेंट पर विवाद, पथराव
हिन्दुस्तान टीम,फिरोजाबादFri, 01 Sep 2017 11:51 PM
ऐप पर पढ़ें

गणेशोत्सव के दौरान डीजे लगाकर डांस कर रही युवतियों पर कमेंट करना कुछ युवकों को भारी पड़ गया। मामले में विवाद के बाद दो पक्षों में पथराव शुरू हो गया। पुलिस ने पहुंचकर मामला शांत कराया। घटना शुक्रवार देर शाम की है।थाना दक्षिण के हिमायूपुर क्षेत्र में गणेश प्रतिमा स्थापित की गई थी। शुक्रवार देर शाम को प्रतिमा के पास डीजे लगाकर कुछ युवतियां डांस कर रही थी। इस दौरान कुछ युवकों ने युवतियों पर कमेंट करना शुरु कर दिया। इससे दो पक्षों में विवाद शुरू हो गया, और दोनों ओर से पथराव शुरू हो गया। कमेंट कर रहे युवकों को दूसरे पक्ष ने दौड़ा दौड़ाकर पीटा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल मनोज जाटव और अन्य युवकों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें