ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश फिरोजाबादजमीन का विवाद निपटाने गई पुलिस पर पथराव और फायरिंग

जमीन का विवाद निपटाने गई पुलिस पर पथराव और फायरिंग

दबंगो ने पुलिस पर किया पथराव,फायरिंगदबंगो ने पुलिस पर किया पथराव,फायरिंगदबंगो ने पुलिस पर किया पथराव,फायरिंगदबंगो ने पुलिस पर किया पथराव,फायरिंगदबंगो ने पुलिस पर किया पथराव,फायरिंगदबंगो ने पुलिस पर...

जमीन का विवाद निपटाने गई पुलिस पर पथराव और फायरिंग
हिन्दुस्तान टीम,फिरोजाबादThu, 17 Jan 2019 12:09 AM
ऐप पर पढ़ें

पाढ़म में दबंगों ने पुलिस पर जमकर पथराव किया। पुलिस जमीन के विवाद में मारपीट होने पर वहां पहुंची थी। पुलिस ने हमलावरो को रौंदा तो उन्होने पुलिस पर फायरिंग कर दी। गोली की आवाज से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस पर फायरिंग का पता चलते ही काफी फोर्स मौके पर पहुंच गया। पुलिस ने एक हमलावर को गिरफ्तार कर लिया। चौकी प्रभारी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है।

पाढ़म में जमीन को लेकर त्रिलोकीनाथ व कंचन के मध्य विवाद चल रहा है। त्रिलोकी की पत्नी ने एसडीएम से शिकायत की थी। एसडीएम ने उनको कार्य कराने का आदेश दिए थे। एसडीएम के आदेश पर त्रिलोकी नाथ मंगलवार की रात जमीन पर निर्माण करा रहा था। उसी दौरान विपक्षी दल पर पहुंच गया। उन्होने मौके पर पहुंच कर मजदूरों के साथ मारपीट कर दी। सामान उठाकर फेंक दिया।

उसी दौरान त्रिलोकी अपने साथियों के साथ वहां पर पहुंच गए। दोनो पक्षों में जमकर लाठी डंडे चले। मारपीट का पता चलते ही चौकी प्रभारी रनवीर सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने दोनो पक्षों को बुलाकर मामले को शांत कराने का प्रयास किया। उसी दौरान कंचन पक्ष में पुलिस पर पथराव कर दिया।

पथराव होते ही पहले तो पुलिसकर्मी सहम गए। बाद में उन्होंने पथराव कर रहे लोगों को पकड़ने का प्रयास किया। इससे हमलावर बौखला गए। उन्होने पुलिस बल पर फायरिंग कर दी। गोली चलते ही वहां भगदड़ मच गई। पुलिस कर्मी इधर उधर छिप गए। पुलिस पार्टी पर फायरिंग का पता चलते ही प्रभारी निरीक्षक दिनेश कुमार पुलिस बल के साथ वहां पहुंच गए। सीओ जसराना अभिषेक राहुल भी आ गए।

पुलिस बल के पहुंचते ही फायरिंग करने वाले वहां से भाग गए। पुलिस ने घेरा बंदी कर एक को दबोच लिया। चौकी प्रभारी पाढ़म की तहरीर पर पुलिस ने दो दर्जन से अधिक लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। मुकदमे में दो 15 लोगों को नामजद किया गया है। पुलिस हमलावरो की तलाश में जुट गई है।

इनके खिलाफ हुआ मुकदमा दर्ज

जसराना। पाढ़म चौकी इंचार्ज रनवीर सिंह की तहरीर पर थाना जसराना में कंचन, राजीव, चंदन, शिवकुमार, नीतेश, अरुण, रामसहाय, विजय, योगेंद्र, सतेंद्र, बॉबी शर्मा, विक्की, छोटे सहित 15 नामजद एवं 10-12 अज्ञात के खिलाफ अभियोग दर्ज किया है़। आरोपियो के खिलाफ हत्या का प्रयास,सरकारी कार्य में बाधा सहित कई धाराओ में मुकदमा दर्ज किया गया है।

तीन दिन पहले तहसीलदार का साथ भी हुई अभद्रता

जसराना। तीन दिन पहले तहसीलदार जसराना व कानूनगो मामले में जमीन की पैमाइश कराने के लिए गए थे। उस समय भी दबंगो ने अधिकारियों के साथ अभद्रता कर दी थी। उस समय भी तहसीलदार व कानून गो को बैरंग वापस लौटना पड़ा था।

हमलावरों की तलाश की जा रही है: सीओ

जसराना। सीओ जसराना अभिषेक राहुल का कहना है जमीन को लेकर हुए विवाद में पुलिस गई थी। कुछ लोगों ने पुलिस दल पर पथराव व फायरिंग कर दी। मामले में 15 नामजद के साथ साथ 10 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। हमलावरों की तलाश की जा रही है। पुलिस ने एक आरोपी सतेन्द्र को पकड़ लिया है।

फोटो-जसराना-2-एसडीएम के आदेश के बाद दुकान का निर्माणकार्य चल रहा था

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें