
पुलिस अधिकारी व थाना प्रभारी प्रातः 10 से 12 बजे सुनें समस्याएं
Firozabad News - वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित ने जनपद की कानून व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने थाना प्रभारियों को फरियादियों की समस्याएँ सुनने, शिकायतों के त्वरित निस्तारण और महिला अपराधों पर तुरंत कार्रवाई करने...
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित ने मंगलवार की रात जनपद की कानून व्यवस्था को लेकर अधीनस्थों से जानकारी ली। कई बिंदुओं पर दिशा निर्देश दिए। पुलिस लाइन सभागार में आयोजित अपराध गोष्ठी में एसएसपी ने पुलिस अधिकारी, थाना प्रभारियों को अपने- अपने थानों व कार्यालयों में प्रातः 10 से 12 बजे तक फरियादियों की समस्याओं को सुनने, आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त प्रार्थना पत्रों को प्राथमिकता देते हुए शिकायत का समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराने को कहा है। महिला सम्बन्धी अपराध के मामले में तत्काल प्रभावी कार्यवाही करने को कहा। गौवध एवं गौतस्करी करने वाले अपराधियों के खिलाफ प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिए।


लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


