ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश फिरोजाबादकेजीबी दबरई पर आज से होंगी खेलकूद प्रतियोगिताएं

केजीबी दबरई पर आज से होंगी खेलकूद प्रतियोगिताएं

कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालयों की तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिताएं पांच फरवरी को प्रात: 10 बजे से शुरू होंगी। मंगलवार को जिले के तीनों केजीबीवी में जहां खेलकूद प्रतियोगिताओं के लिए छात्राओं...

केजीबी दबरई पर आज से होंगी खेलकूद प्रतियोगिताएं
हिन्दुस्तान टीम,फिरोजाबादTue, 04 Feb 2020 06:02 PM
ऐप पर पढ़ें

कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालयों की तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिताएं पांच फरवरी को प्रात: 10 बजे से शुरू होंगी। मंगलवार को जिले के तीनों केजीबीवी में जहां खेलकूद प्रतियोगिताओं के लिए छात्राओं को अभ्यास कराया। प्रतियोगिता स्थल केजीबीवी सिविल लाइन में तैयारियों को अंतिम रूप दिया।

कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालयों की जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताएं पांच से सात फरवरी तक होंगी। आयोजन स्थल सिविल लाइन स्थित केजीबीवी के परिसर में खेल अनुदेशकों ने दौड़ के लिए ट्रैक तथा कबड्डी , खो-खो आदि खेलों के लिए खेल मैदान तैयार किया। वहीं मैदान पर उद्घाटन समारोह के लिए एक ओर पंडाल बनाया है। खेलकूद प्रतियोगिताएं तीन दिवसीय होने के कारण केजीबी एका, केजीबीवी नारखी एवं केजीबीवी सिविल लाइन की छात्राएं सांस्कृतिक कार्यक्रमों की तैयारी कर रही है। मंगलवार को खंड शिक्षा अधिकारी फिरोजाबाद विनोद पांडेय ने सिविल लाइन स्थत केजीबीवी नगर क्षेत्र में पहुंचकर कार्यक्रम की तैयारी देखी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें