ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश फिरोजाबादकोकिलावन परिक्रमा में दिन दहाड़े गोली मारकर हत्या, गुस्साये लोगों ने हाईवे किया जाम

कोकिलावन परिक्रमा में दिन दहाड़े गोली मारकर हत्या, गुस्साये लोगों ने हाईवे किया जाम

कोसीकलां। थाना अंतर्गत शनिधाम कोकिलावन की परिक्रमा लगाते समय दिन दहाड़े कैबिनेट मंत्री और भाजपा प्रत्याशी के प्रस्तावक व पैगांव के प्रधान की बाइक...

कोकिलावन परिक्रमा में दिन दहाड़े गोली मारकर हत्या, गुस्साये लोगों ने हाईवे किया जाम
हिन्दुस्तान टीम,मथुराSat, 29 Jan 2022 07:40 PM
ऐप पर पढ़ें

थाना अंतर्गत शनिधाम कोकिलावन की परिक्रमा लगाते समय दिन दहाड़े कैबिनेट मंत्री और भाजपा प्रत्याशी के प्रस्तावक व पैगांव के प्रधान की बाइक सवारों ने गोली मारकर हत्या कर दी। इससे परिक्रमार्थियों में अफरा तफरी मच गयी। हमलावर फायरिंग करते हुए भाग गये। घटना से गुस्साये प्रधान समर्थकों ने मथुरा-दिल्ली हाईवे पर जाम लगा दिया। जाम करीब तीन घंटे रहा। एसएसपी के आश्वासन पर जाम खोला गया। शव का वीडियोग्राफी के मध्य पैनल से पोस्टमार्टम कराया है।

शनिवार सुबह गांव पैगांव, शेरगढ़ निवासी प्रधान रामवीर (45) गांव के ही साथी हरीमोहन व अपने दो बेटों के साथ कार से शनिधाम कोकिलावन परिक्रमा करने गये थे। बताते हैं कि वाहन स्टैंड पर कार को खड़ा कर वह दोस्त के साथ कोकिलावन की परिक्रमा लगाने लगे। तभी परिक्रमा मार्ग में गांव गिडोह मार्ग तिराहे के समीप बाइक सवार नकाबपोश बदमाशों ने उन पर फायरिंग कर दी। गोली लगने से वह खून से लथपथ होकर वहीं गिर गये। दिन दहाड़े गोलियां चलने से परिक्रमा लगाने वालों में अफरा तफरी मच गयी। प्रधान के सीने, कमर व कनपटी पर गोली लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गयी। प्रधान की मौत की जानकारी होते ही परिवार में कोहराम मच गया तो ग्रामीणों में आक्रोश भड़क गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गयी और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने लगी। इस दौरान काफी संख्या में पहुंचे ग्रामीणों ने पुलिस से शव को छीन सड़क पर रख नंदगांव रोड पर जाम लगा दिया। इससे पुलिस के हाथ-पैर फूल गये।

इसके बाद गुस्साए ग्रामीण शव को लेकर मथुरा-दिल्ली हाईवे स्थित नंदगाव रोड फ्लाई ओवर पर चढ़ गये और हाईवे जाम कर दिया। घटना की जानकारी मिलने पर भाजपा प्रत्याशी और कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्षमी नारायण भी मौके पर पहुंच गये। सूचना पर अधीनस्थों के साथ पहुंचे एसएसपी डा. गौरव ग्रोवर ने काफी मशक्कत के बाद आक्रोशित लोगों को समझा बुझाकर शांत करते हुए हत्यारोपियों को जल्द गिरफ्तार करने का आश्वासन देकर जाम खुलवाया। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भिजवाया। समाचार लिखे जाने तक पुलिस को मामले की तहरीर नहीं मिल सकी है। पुलिस की तीन टीमें हत्यारोपियों की तलाश में जुट गयी हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें