ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश फिरोजाबादसुहागनगरी में आज आएगी सपा की साइकिल रैली

सुहागनगरी में आज आएगी सपा की साइकिल रैली

फिरोजाबाद। समाजवादी पार्टी की साइकिल यात्रा आज जिले में प्रवेश करेगी। सैफई से चलकर आने वाली यात्रा का कठफोरी पर स्वागत किया...

सुहागनगरी में आज आएगी सपा की साइकिल रैली
हिन्दुस्तान टीम,फिरोजाबादThu, 13 Sep 2018 07:53 PM
ऐप पर पढ़ें

समाजवादी पार्टी की साइकिल यात्रा आज जिले में प्रवेश करेगी। सैफई से चलकर आने वाली यात्रा का कठफोरी पर स्वागत किया जाएगा और फिर सिरसागंज होते हुए शिकोहाबाद में भ्रमण करेगी।सांसद अक्षय यादव ने बताया कि साइकिल यात्रा शुक्रवार की सुबह करीब 11 बजे कठफोरी में आ जाएगी। यहां पर वे स्वयं कार्यकर्ताओं के साथ यात्रा के लोगों का स्वागत करेंगे। यात्रा सिरसागंज नगर में होकर शिकोहाबाद शहर में भ्रमण करेगी। यहां से यात्रा एसीएमटी कालेज शिकोहाबाद में रात्रि विश्राम करेगी। सांसद ने कहा कि शनिवार को यात्रा शिकोहाबाद से शुरू होकर मक्खनपुर कसबा से गुजरेगी। यहां से शहर में प्रवेश करने पर जगह जगह स्वागत कार्यक्रम होंगे। रसूलपुर से शहर के अंदर प्रवेश किया जाएगा। साइकिल यात्रा उसायनी होते हुए टूंडला में पहुंचेगी। यहां पर सत्कार होटल टूंडला में रात्रि विश्राम होगा। अक्षय ने बताया कि रविवार को साइकिल यात्रा टूंडला नगर में घूमेगी। इसके बाद एत्मादपुर होते हुए आगरा में प्रवेश करेगी। वार्ता के दौरान एमएलसी डा. दिलीप यादव, जिलाध्यक्ष सुमन देवी सविता, विजय आर्या, पूर्व विधायक ओमप्रकाश वर्मा, रमेश चंद चंचल आदि मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें