ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश फिरोजाबादकांचनगरी में एक सप्ताह तक रहेगी सोउहम की गूंज

कांचनगरी में एक सप्ताह तक रहेगी सोउहम की गूंज

शहर में 16 दिसंबर से प्रारंभ होने वाले अखिल भारतीय सोउहम महामंडल के 41वें वार्षिक धार्मिक आयोजन की तैयारियां प्रारंभ कर दी गई हैं। रामलीला मैदान में पंडाल बनाने के साथ भव्य कलश यात्रा को पदाधिकारी...

कांचनगरी में एक सप्ताह तक रहेगी सोउहम की गूंज
हिन्दुस्तान टीम,फिरोजाबादSat, 14 Dec 2019 06:37 PM
ऐप पर पढ़ें

शहर में 16 दिसंबर से प्रारंभ होने वाले अखिल भारतीय सोउहम महामंडल के 41वें वार्षिक धार्मिक आयोजन की तैयारियां प्रारंभ कर दी गई हैं। रामलीला मैदान में पंडाल बनाने के साथ भव्य कलश यात्रा को पदाधिकारी लगातार जुटे हुए हैं।

रामलीला मैदान में वार्ता के दौरान आयोजन समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि 16 दिसंबर को सुबह नौ बजे कलश यात्रा श्रीराधाकृष्ण मंदिर से प्रारंभ होगी जो परम्परागत मार्गों से होते हुए आयोजन स्थल रामलीला मैदान पहुंचकर संपन्न होगी। कलश यात्रा का शुभारंभ मेयर नूतन राठौर करेंगी। प्रथम दिन कलश स्थापना के बाद आयोजन के शुभारंभ की प्रक्रिया पूर्ण होगी। दोपहर दो बजे से विराट संत सम्मेलन में संतों के प्रवचन होंगे। प्रथम दिन महामंडल के संरक्षक स्वामी विवेकानंद महाराज का 73वां जन्मोत्सव मनाया जाएगा। इसके बाद प्रतिदिन सुबह नौ बजे वृंदावन धाम के कथा व्यास पं रामगोपाल शास्त्री श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण कराएंगे तथा दोपहर दो बजे विराट संत सम्मेलन आयोजित होगा। इस बार परीक्षित की भूमिका चंद्रप्रकाश शर्मा, मिथलेश शर्मा तथा यज्ञपति राजुल शर्मा, रेनू शर्मा निभाएंगे। वार्ता के दौरान मुख्य संयोजक चंद्रप्रकाश शर्मा, सचिव द्विजेंद्र मोहन शर्मा, उमाकांत पचौरी, जीके शर्मा, दिनेश लहरी, अभिषेक मित्तल चंचल, हरिओम वर्मा, प्रमोद राजौरिया, गोपाल बिहारी अग्रवाल मौजूद थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें