Firozabad News: ससुर ने मारपीट में दामाद के विरुद्ध कराया मुकदमा

हिन्दुस्तान, फिरोजाबाद
Follow us on Google News
share

Firozabad News: महादेव नगर, शिकोहाबाद में एक दामाद ने अपने ससुर के साथ मारपीट की, जिससे ससुर गंभीर रूप से घायल हो गया। आरोपी दामाद तेजस्वी चतुर्वेदी पर गाली गलौज और शारीरिक उत्पीड़न का आरोप है। ससुर ने दामाद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

Firozabad News: ससुर ने मारपीट में दामाद के विरुद्ध कराया मुकदमा

Firozabad News: शिकोहाबाद के महादेव नगर में दामाद ने अपनी ससुराल आकर ससुर के साथ हाथापाई कर घायल कर दिया। ससुर ने अपने दामाद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। कैलाश कुमार पुत्र कृपाराम निवासी महादेव नगर रोडवेज बस स्टैंड के पास का आरोप है कि 10 अगस्त को उसका दामाद तेजस्वी चतुर्वेदी उसके घर महादेव नगर आया। दामाद की आए दिन की मारपीट से परेशान होकर बेटी अभी मायके में ही है। दामाद ने घर आते ही गाली गलौज कर अभद्र भाषा का प्रयोग करने लगा। जब परिजनों ने दामाद की गाली गलौज का विरोध किया तो आरोपी दामाद ने अपने ससुर पर हमला कर दिया।आरोपी

दामाद ने ससुर को जान से मारने की धमकी दी। उसका आरोप है कि आरोपी दामाद काफी समय से उसकी बेटी के साथ मारपीट, गाली गलौज करता आ रहा है। शिकायतकर्ता ने अपने दामाद तेजस्वी चतुर्वेदी पुत्र सुनील कुमार चतुर्वेदी हाल निवासी बम्बा रोड सब्जी मण्डी फिरोजाबाद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsफिरोजाबादFirozabad News: ससुर ने मारपीट में दामाद के विरुद्ध कराया मुकदमा