ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश फिरोजाबादबेटे ने पिता पर लगाया मां की हत्या का आरोप

बेटे ने पिता पर लगाया मां की हत्या का आरोप

थाना उत्तर क्षेत्र में महिला की संदिग्ध हालातों में मौत हो गई। बेटे ने पिता पर हत्या करने का आरोप लगाया। आरोप है कि बेटे ने पिता को रोकने का प्रयास...

बेटे ने पिता पर लगाया मां की हत्या का आरोप
हिन्दुस्तान टीम,फिरोजाबादMon, 14 Jun 2021 06:51 PM
ऐप पर पढ़ें

थाना उत्तर क्षेत्र में महिला की संदिग्ध हालातों में मौत हो गई। बेटे ने पिता पर हत्या करने का आरोप लगाया। आरोप है कि बेटे ने पिता को रोकने का प्रयास किया तो उसके साथ भी मारपीट की। पुलिस का कहना है पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कोई निशान नहीं आया है। उसका बिसरा प्रिजर्व कराया गया है।

कौशल्या नगर निवासी छवि देवी 52 वर्ष पत्नी मुन्नालाल की संदिग्ध हालातों में मौत हो गई। उसके बेटे मनोज ने बताया कि पिता ने गला घोंट कर मां की हत्या की है। वह बचाने गया तो उसके साथ भी मारपीट की। बेटे का आरोप था कि पिता वहां से भागने का प्रयास करने लगा। तभी मोहल्ले वालों के सहयोग से उसको पकड़ लिया। महिला की हत्या का पता चलते पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने महिला के बेटे तथा पड़ोस के लोगों से घटना को लेकर पूछताछ की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। एसपी सिटी मुकेश कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में किसी भी प्रकार की चोट का कोई निशान नहीं है। उसका बिसरा प्रिजर्व करा दिया गया है। देर शाम तक कोई तहरीर भी नहीं आई है। पुलिस आरोपों की जांच कर रही है।

शराब पीकर अकसर घर में विवाद रहता था

फिरोजाबाद। मुन्नालाल शराब का आदी है। शराब पीकर अकसर उसका पत्नी से विवाद होता था। इसको लेकर परिवार में कलह रहती थी। ऐसा बेटे मनोज का कहना है। महिला के दो बेटे तथा दो बेटियां हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें