Firozabad News: सर्पदंश से बालक की मौत, दो बालिकाओं समेत तीन अचेत

हिन्दुस्तान, फिरोजाबाद
Follow us on Google News
share

Firozabad News: बारिश के बाद जनपद में सांप के डसने की घटनाएँ बढ़ गई हैं। शुक्रवार रात एक बालक की मौत हो गई, जबकि दो बालिकाएँ और एक युवक बेहोश हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल से आगरा भेजा गया।

Firozabad News: सर्पदंश से बालक की मौत, दो बालिकाओं समेत तीन अचेत

Firozabad News: बारिश के बाद जनपद में सर्पों के डसने के मामले शुरू हो गए हैं। शुक्रवार रात्रि को सांपों के डसने से जहां एक बालक की मौत हो गई तो वहीं दो बालिकाओं समेत एक युवक बेहोश‌ हो गया। जिन्हें जिला अस्पताल से उपचार के लिए आगरा भेज दिया। पहला मामला थाना एका क्षेत्र के गांव नगला भाट का है। शुक्रवार की रात को 11 वर्षीय बालक दिव्यांशु पुत्र संजय कुमार अपनी मां के साथ घर में सो रहा था। रात्रि में किसी समय अचानक सर्प ने बालक को हाथ में काट लिया। उसकी मां ने सांप को देख लिया तो बालक को उपचार को आगरा लेकर परिजन दौड़े। बालक को उपचार मुहैया कराया जाता तब तक उसकी मौत हो गई। परिवार के लोगों ने तत्काल इसकी सूचना थाना एका पुलिस को दी। पुलिस ने शव को जिला अस्पताल लाकर पोस्टमार्टमगृह में रखवा दिया。

दो बालिकाओं को भी सांप ने डसा

दूसरा मामला थाना नारखी क्षेत्र के अंतर्गत गांव दौलतपुर का है। ग्राम निवासी अशोक कुमार की दो पुत्रियों आठ वर्षीया खुशी एवं जानवी के अचानक बेहोश हो जाने से हड़कंप मच गया। परिवार के लोग दोनों बालिकाओं को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। चिकित्सकों के अनुसार दोनों बालिकाएं सर्प के काटने से बेहोश हुईं। हालत गंभीर होने पर दोनों बालिकाओं को उपचार के लिए जिला अस्पताल से आगरा भेज दिया।

सर्पदंश से युवक अचेत

शिकोहाबाद। कटरा मीरा में एक युवक सर्पदंश का शिकार हो गया। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। श्रीकांत पुत्र गोरेलाल निवासी कटरा मीरा को दोपहर में सर्प ने काट लिया, जिससे वह अचेत हो गया। परिजन युवक को इलाज के लिए अस्पताल लेकर आए।

सामान्य प्रश्न

क्या बारिश के बाद सर्पदंश के मामले बढ़ गए हैं?
हाँ, बारिश के बाद जनपद में सर्पों के डसने के मामले शुरू हो गए हैं।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।