ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश फिरोजाबादपानी को लेकर रसूलपुर में महिलाओं की नारेबाजी

पानी को लेकर रसूलपुर में महिलाओं की नारेबाजी

नया रसूलपुर में पेयजल संकट को लेकर शनिवार को महिलाओं एवं पुरुषों ने जमकर हंगामा किया। महिलाओं ने खाली बर्तन दिखाते हुए अपनी समस्या के समाधान को लेकर नारेबाजी...

पानी को लेकर रसूलपुर में महिलाओं की नारेबाजी
हिन्दुस्तान टीम,फिरोजाबादSat, 15 Feb 2020 08:58 PM
ऐप पर पढ़ें

नया रसूलपुर में पेयजल संकट को लेकर शनिवार को महिलाओं एवं पुरुषों ने जमकर हंगामा किया। महिलाओं ने खाली बर्तन दिखाते हुए अपनी समस्या के समाधान को लेकर नारेबाजी की।

प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे शिवसेना जिला प्रमुख राजीव शर्मा ने कहा कि कई बार शिकायतों के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है। रसूलपुर की गली नं 15 में लोग पानी को लेकर परेशान हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही समस्या का जल्द ही समस्या का समाधान नहीं निकला तो नगर निगम का पुतला दहन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि समस्या को लेकर वह कई बार जलकल विभाग के कंट्रोल रूम एवं अधिशासी अभियंता चंदन सिंह को भी अवगत करा चुके हैं लेकिन अभी तक उसका कोई समाधान नहीं निकाला है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें