पतंग दिलाने के बहाने बालिका से दुष्कर्म, आरोपी फरार

हिन्दुस्तान, फिरोजाबाद
Follow us on Google News
share

रसूलपुर थाना क्षेत्र में एक छह वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी ने बच्ची को पतंग दिलाने का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। बच्ची की मां ने मामले की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई है। पुलिस आरोपी की पहचान कर दबिश दे रही है और उसे जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

पतंग दिलाने के बहाने बालिका से दुष्कर्म, आरोपी फरार

रसूलपुर थाना क्षेत्र में पतंग दिलाने का झांसा देकर छह वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी के चंगुल से छूटकर बालिका घर पहुंची तो उसकी हालत देखकर मां रोने लगी। मां अपनी बेटी को लेकर इलाका थाने पहुंची। रसूलपुर क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी विवाहिता अपने मायके में रहती है।मंगलवार दोपहर 12.30 बजे उसने छह वर्षीय बेटी को घर के पास स्थित दुकान से सरसों का तेल लेने के लिए भेजा था। बालिका तेल लेकर घर वापस लौट रही थी, उसी दौरान रास्ते में एक लड़का उसे मिल गया। वह उसे पतंग दिलाने का झांसा देकर अपने साथ ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया।थाना

प्रभारी ने बताया कि बालिका से दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी की तलाश में दबिशें दी जा रही हैं। उसकी पहचान सीसीटीवी से हो गई है। आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।