Firozabad News: बहनों ने भाई की कलाई पर बांधा प्यार, भाइयों ने दिया रक्षा का वचन
Firozabad News: सुहाग नगरी में भाई बहन के परस्पर प्रेम का प्रतीक रक्षाबंधन का त्यौहार हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया। बहनों ने भाइयों की गई कलाई पर राखी बांधकर उनकी लंब

Firozabad News: सुहाग नगरी में भाई बहन के परस्पर प्रेम का प्रतीक रक्षाबंधन का त्यौहार हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया। बहनों ने भाइयों की गई कलाई पर राखी बांधकर उनकी लंबी उम्र के लिए कामना की। भाइयों ने रक्षाबंधन पर बहनों की रक्षा का संकल्प लेते हुए बहनों को तरह-तरह के उपहार प्रदान किए। शुक्रवार को सुहाग नगरी में रक्षाबंधन की धूम रही। शहर से लेकर जिले भर में रक्षाबंधन का त्योहार उल्लास के साथ मनाया गया। सुबह से ही घरों में रक्षाबंधन के त्योहार को लेकर तैयारियां शुरू हो गई थीं। महिलाओं द्वारा घर की रसोई में खीर और सेवई के अलावा विभिन्न तरह के पकवान बनाए गए।
बहनों ने पूजा की थाली में रोली, चंदन, दीपक, मिठाई और रंग-बिरंगी राखियां सजाईं। घर के आंगन में चौक बनाए। भाइयों के माथे पर रोली चावल से तिलक लगाया और उनकी कलाई में रक्षा सूत्र बांधा। भाइयों की आरती उतारते हुए उनकी लंबी उम्र के लिए कामना की। इस मौके पर बहन भाइयों ने एक दूसरे को मिष्ठान खिलाया। भाइयों ने बहनों को रक्षा का वचन देते हुए उपहार भेंट किए।


