ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश फिरोजाबादश्रुतसेवा निधि न्यास का अक्षराभिषेकोत्सव दो फरवरी को

श्रुतसेवा निधि न्यास का अक्षराभिषेकोत्सव दो फरवरी को

श्रुत सेवा निधि न्यास का वार्षिक समारोह अक्षराभिषेकोत्सव दो फरवरी को दोपहर डेढ़ बजे नगर के फिरोजाबाद क्लब लिमिटेड में होगा। समारोह में भोपाल के पद्मश्री डा. कैलाश मडबैया को शांति देवी गुप्त श्रुत सेवा...

श्रुतसेवा निधि न्यास का अक्षराभिषेकोत्सव दो फरवरी को
हिन्दुस्तान टीम,फिरोजाबादTue, 28 Jan 2020 07:04 PM
ऐप पर पढ़ें

श्रुत सेवा निधि न्यास का वार्षिक समारोह अक्षराभिषेकोत्सव दो फरवरी को दोपहर डेढ़ बजे नगर के फिरोजाबाद क्लब लिमिटेड में होगा। समारोह में भोपाल के पद्मश्री डा. कैलाश मडबैया को शांति देवी गुप्त श्रुत सेवा अलंकरण से गौरवान्वित किया जाएगा। इसके साथ ही जिले की दो प्रतिभाशाली छात्राओं को भी सम्मानित किया जाएगा।

आयोजकों ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदीप कुमार जैन, विशिष्ट अतिथि एमएलसी कन्नौज पुष्पराज जैन, सम्मानीय अतिथि सीडीओ नेहा जैन, न्यास गौरव के रूप में नगर विधायक मनीष असीजा व सेठ महावीर प्रसाद जैन मौजूद रहेंगे। उन्होंने बताया कि 2019 में हाईस्कूल की परीक्षा में जिला टॉप करने वाली राजनंदनी यादव एवं इंटर की परीक्षा में जिला टॉपर गांव ढोलपुरा निवासी पूजा यादव को समारोह के दौरान शॉल, प्रशस्ति पत्र के अलावा प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम में प्रकाशचंद्र जैन की चित्रसैन, डा.चंद्रवीर जैन की विविधा एवं सुभाषचंद्र यादव की आत्ममंथन पुस्तकों का लोकार्पण किया जाएगा। आयोजकों के अनुसार कार्यक्रम की तैयारियां प्रारंभ कर दी गई हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें