दुष्कर्म के बाद युवक ने किया वीडियो वायरल, रिपोर्ट दर्ज
Firozabad News - पचोखरा क्षेत्र में एक युवक ने प्रशिक्षण प्राप्त कर रही युवती के साथ दुष्कर्म किया और उसका वीडियो वायरल कर दिया। युवती के पिता ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि युवक ने युवती को बहला-फुसलाकर दो साल से शारीरिक शोषण किया। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

थाना पचोखरा क्षेत्र के अंतर्गत एक युवक ने प्रशिक्षण प्राप्त कर रही एक युवती के साथ दुष्कर्म करने के बाद वीडियो वायरल कर दिया। परिजनों ने युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पचोखरा क्षेत्र निवासी युवती राजीव गांधी कंप्यूटर केंद्र पर कंप्यूटर की शिक्षा प्राप्त करने के लिए जाती है। वहीं पर सीटू उर्फ पुष्पेंद्र कुमार पुत्र राजन सिंह निवासी कोटकी थाना पचोखरा हाल निवासी उस्मानपुर थाना खदोली जनपद आगरा कंप्यूटर शिक्षा सिखाता है। युवती के पिता का कहना है पुष्पेंद्र ने उसकी पुत्री को बहला-फुसलाकर अधिकारियों से अच्छे संबंध होने की बात कह कर झांसे में ले लिया। आरोप है युवक ने बेटी के साथ दुष्कर्म किया।
पिता का कहना है 25 फरवरी को छुट्टी होने के बाद युवक ने उसे रोक लिया और कंप्यूटर सेंटर पर जबरन धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसकी वीडियो भी बना ली। उसने वीडियो वायरल दिया। जब इसकी जानकारी परिजनो को हुई तो उन्होंने बेटी से पूछताछ की। तब पुत्री ने बताया कि युवक 2 साल से शारीरिक शोषण कर रहा था। वीडियो वायरल तथा जान से मारने की धमकी देकर चुप कर दिया था। पुलिस ने पिता की तहरीर पर युवक सीटू उर्फ पुष्पेंद्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



