Hindi NewsUttar-pradesh NewsFirozabad NewsShikohabad Police Crack Down on Harassers Four Arrested in Recent Campaign

महिलाओं से छेड़छाड़ कर रहे शोहदे पुलिस देख फरार

Firozabad News - शिकोहाबाद पुलिस ने महिलाओं और छात्राओं के साथ छेड़छाड़ करने वालों के खिलाफ अभियान शुरू किया है। रविवार को चार शोहदों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। दो आरोपी भाग गए जबकि एक मनचले को पुलिस ने पकड़ने का...

Newswrap हिन्दुस्तान, फिरोजाबादSun, 12 Oct 2025 07:38 PM
share Share
Follow Us on
महिलाओं से छेड़छाड़ कर रहे शोहदे पुलिस देख फरार

शिकोहाबाद पुलिस ने राहगीर महिलाओं एवं छात्राओं से छेड़छाड़ करने वालों के खिलाफ अभियान छेड़ रखा है। इसके लिए पुलिस द्वारा जगह-जगह पर चेकिंग के दौरान इन शोहदों पर नजर रखी जा रही है। रविवार को पुलिस ने चार शोहदों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। इनमें से दो पुलिस को देख भाग गए। ट्रेन से यात्रा कर लौट रहे यात्रियों से छेड़छाड़ करने वाले मनचले की शिकायत पर पुलिस ने छापा मारा। पुलिस को देख आरोपी भीड़ का फायदा उठा कर भाग गया। पुलिस ने पूछताछ के बाद मनचले अजय यादव पुत्र सर्वेश कुमार यादव निवासी ग्राम निजामपुर गढूमा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

वहीं एटा तिराहे पर मस्जिद के सामने से गुजर रही महिलाओं से भी एक युवक द्वारा छेड़छाड़ करने की जानकारी मिली। पुलिस ने मौके पर दबिश दी, लेकिन आरोपी भाग गया। पुपूछताछ के बाद पुलिस ने महिलाओं से छेड़छाड़ में रिजवान पुत्र इलियास निवासी कटरा मीरा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।