पुलिस ने अलग अलग स्थानों से 4 सटोरिए पकड़े

Newswrap हिन्दुस्तान, फिरोजाबाद
share

Firozabad News - शिकोहाबाद पुलिस ने सट्टे की खाईबाड़ी करने वाले 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों से नगदी और पर्चियाँ बरामद हुईं। सबसे पहले कबीर को पुरातन स्कूल के पास से पकड़ा गया, उसके पास 270 रुपए मिले। बाकी आरोपियों को भी विभिन्न स्थानों से गिरफ्तार किया गया, जिनसे अन्य रकम बरामद हुई।

पुलिस ने अलग अलग स्थानों से 4 सटोरिए पकड़े

शिकोहाबाद पुलिस ने अलग अलग स्थानों से 4 लोगों को सट्टे की खाईबाड़ी करते दबोच लिया। आरोपियों की तलाशी में नगदी, पर्ची बरामद हुई। पुलिस ने एक युवक को सट्टे की खाईबाड़ी करते हुए पुरातन स्कूल के पास से दबोच लिया। आरोपी के पास से 270 रुपए, पर्ची, बरामद हुई। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी का नाम कबीर पुत्र खलीलुद्दीन निवासी तकिया एटा रोड थाना शिकोहाबाद बताया। वहीं दूसरे सट्टेबाज को नारायन इण्टर कालेज ग्राउण्ड के पास पकड़ लिया। उसकी तलाशी में 470 रुपए बरामद हुए। सटोरिया का नाम बंटी पुत्र महावीर सिंहनिवासी गिहार कालौनी बताया। तीसरे सटोरिए को छैकर के पास से पकड़ लिया।

पुलिस ने पकड़े गए आरोपी का नाम अभिषेक पुत्र दरविंद निवासी प्रतापपुर चौराहा जैन भट्टे के सामने बताया। आरोपी के पास से 440 रुपए बरामद हुए। चौथे आरोपी को बीडी पब्लिक स्कूल के पास से दबोच लिया। आरोपी की तलाशी में 250 रुपए बरामद हुए। आरोपी का नाम अब्दुल पुत्र मोहम्मद सलीम निवासी बुढरई रोड मैनपुरी चौराहा ओम नगर बताया।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।