Firozabad News: दो बाइक चोरों को चोरी की बाइक सहित दबोचा
हिन्दुस्तान, फिरोजाबाद
Firozabad News: शिकोहाबाद पुलिस ने असुआ गांव के पास दो बाइक चोरों को गिरफ्तार किया। चोरों के पास से चोरी की दो बाइकों और एक चाकू का भी पता चला। पुलिस को सूचना मिली थी कि ये चोर किसी वारदात को अंजाम देने के इरादे से वहां खड़े थे। आरोपी फैजान और फरमान हैं, जो थाना शिकोहाबाद के निवासी हैं।

Firozabad News: शिकोहाबाद पुलिस ने दो बाइक चोरों को असुआ गांव के पास से गिरफ्तार कर लिया। बाइक चोरों के पास से चोरी की दो बाइकों के साथ चाकू बरामद हुआ। पुलिस को सूचना मिली कि क्षेत्र से बाइक चुराने वाले दो शातिर चोर किसी वारदात को अंजाम देने के लिए असुआ मोड के पास खड़े हैं। उनके पास चोरी की बाइक है। सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों बाइक चोर को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से चोरी की दो बाइक के साथ ही एक चाकू बरामद हुआ। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी का नाम फैजान पुत्र अंशार उर्फ इन्सार अली, फरमान पुत्र गुड्डू उर्फ जमुद्दीन, निवासी मौहम्मदपुर मांड़ई थाना शिकोहाबाद बताया।े


