घर में घुस महिला से दुष्कर्म का आरोपी पकड़ा
Firozabad News - शिकोहाबाद में एक युवक ने मंदबुद्धि महिला के साथ दुष्कर्म किया। पीड़ित ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने 24 घंटे के भीतर आरोपी कमलेश को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। महिला ने आरोपी के खिलाफ विरोध करने पर मारपीट की भी शिकायत की थी।

शिकोहाबाद थाना क्षेत्र के एक में एक व्यक्ति के घर में घुसकर एक युवक ने पीड़ित की मंदबुद्धि पत्नी के साथ दुष्कर्म कर दिया। पीड़ित ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने 24 घंटे के अंदर ही आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। थाना क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले एक व्यक्ति ने आरोप लगाया था कि उसकी 24 वर्षीय मंदबुद्धि पत्नी के साथ उसके घर में घुसकर कमलेश पुत्र पंचम सिंह ने दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं महिला ने जब आरोपी का विरोध किया तो उसके साथ जमकर मारपीट की। आरोपी ने पीड़िता को जान से मारने की धमकी देते हुए कहा कि अगर किसी को घटना की जानकारी दी तो उसे जान से मार देगा।
जब महिला का पति घर लौटा तो पत्नी ने घटना की जानकारी दी। पीड़ित ने थाने पहुंच आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश में जुट गई। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी को एटा रोड एफसीआई गोदाम के सामने से गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


