Firozabad News: डाक कांवड़ियों ने कांवड़ियों को पीटा, मची अफरा-तफरी
Firozabad News: शिकोहाबाद में डाक कांवड़ियों और परंपरागत कांवड़ लाने वालों के बीच विवाद हो गया। विवाद के दौरान दोनों पक्षों में मारपीट हुई, जिससे कई कांवड़ियों को चोटें आईं। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। यह घटना माधोगंज के पास हुई जब डाक कांवड़ियों ने साइड निकलने को लेकर हंगामा शुरू किया।

Firozabad News: शिकोहाबाद में डाक कांवड़ विवाद की वजह बन रही है। युवाओं की टोली का आमजन से तो आए दिन विवाद होता है। इस बार माधोगंज के पास साइड से निकलने को लेकर डाक कांवड़ियों का कंधे पर परंपरागत कांवड़ लाने वालों से विवाद हो गया। विवाद के दौरान दोनों पक्ष में जमकर मारपीट हो गई। पुलिस ने घायल कांवड़ियों को इलाज के लिए भर्ती कराया। जहां दोनों का इलाज जारी है। श्याम सुंदर पुत्र राकेश निवासी डाहिनी, राहुल पुत्र धनश्याम के साथ सोरों से कंधे पर रखकर परंपरागत कावड़ चढ़ाने के लिए बटेश्वर धाम के लिए जा रहे थे। जब उनकी कांवड़ माधोगंज के पास पहुंची इसी दौरान पीछे से आते हुए डाक कांवड़ियों ने साइड से निकलने को लेकर हंगामा शुरू कर दिया।
परंपरागत कांवड़ लेकर जाने वालों से उनका विवाद हो गया। जब परंपरागत कांवड़ लाने वालों ने सलीके से कांवड़ ले जाने की बात कही तो डाक कांवड़ियों ने दोनों कांवड़ियों पर हाथ-पैर एवं डंडों से हमला बोल दिया। डाक कांवड़ियों की संख्या अधिक थी। उन्होंने दोनों कांवड़ियों को सड़क पर गिरा गिरा कर बेरहमी से पीटा। कांवड़ियों में झगड़े से वहां अफरा तफरी मच गई।


