Firozabad News: सिल्ट उठाने के नाम पर काटी नहर पटरी, ग्रामीणों में आक्रोश
Firozabad News: शिकोहाबाद में नहर की पटरी काटने से मिट्टी उठाने का काम किया जा रहा है। इससे नहर में कटान होने की संभावना है, जिससे किसानों की फसलें बर्बाद हो सकती हैं। ठेकेदार नहर से सिल्ट हटाने के लिए जेसीबी और ट्रैक्टरों का उपयोग कर रहा है। इस पर स्थानीय लोगों में आक्रोश है।

Firozabad News: शिकोहाबाद में नहर से सिल्ट उठाने के नाम पर नहर की पटरी का कटान कर मिट्टी उठाई जा रही है। ऐसे में अधिक मिट्टी उठने से नहर में कटान हो सकता है। जिससे खेतों में पानी आ सकता है। किसानों की फसलें पूरी तरह से बर्बाद हो जाएंगी। सिंचाई विभाग ने नहर से निकली सिल्ट को उठाने के लिए ठेकेदार को ठेका दिया था। लेकिन ठेकेदार 5 दर्जन ट्रैक्टरों के साथ जेसीबी मशीन से नहर की सिल्ट उठाने के नाम पर नहर की पटरी का कटान कर रहा है। ऊंची पटरी को जेसीबी मशीन से काटकर ट्रैक्टरों से मिट्टी को हटाया जा रहा है।
जहां एक ओर सरकार पौधा रोपण पर पूरा जोर लगा रही है। वही सिल्ट उठाने के दौरान जेसीबी की चपेट में आए पौधों को उखाड़कर मिट्टी के साथ वहां से भेजा जा रहा है। ऐसे में नहर पटरी कभी भी ओवर फ्लो हो गांवों की ओर पानी पहुंच सकता है।नहर की पटरी से कई फ़ीट गहरी मिट्टी खोदी गई है। जिससे ग्रामीणों में आक्रोश दिखाई दे रहा है। इस बारे में सिचाई विभाग अभियंता सुनील कुमार ने कहा कि उन्हें इसी जानकारी नहीं है। वह मौके का मुआयना कर व्यवस्था देखेंगे। इस बारे में एसडीएम राजेश कुमार शुक्ला का कहना है कि वह अभी बाहर है। वह तहसील प्रशासन को भेजकर मामले की जांच कराएंगे।


