ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश फिरोजाबाददूषित भोजन के सेवन से सात लोग बीमार

दूषित भोजन के सेवन से सात लोग बीमार

नारखी क्षेत्र में दूषित भोजन खाने से एक ही परिवार के सात लोगों की तबीयत खराब हो गई। इसमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। तबीयत खराब होने का पता चलते ही मोहल्ले के लोग उन्हें उपचार को जिला अस्पताल...

दूषित भोजन के सेवन से सात लोग बीमार
हिन्दुस्तान टीम,फिरोजाबादSun, 26 May 2019 07:59 PM
ऐप पर पढ़ें

नारखी क्षेत्र में दूषित भोजन खाने से एक ही परिवार के सात लोगों की तबीयत खराब हो गई। इसमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। तबीयत खराब होने का पता चलते ही मोहल्ले के लोग उन्हें उपचार को जिला अस्पताल लेकर आए।

आतीपुर निवासी रघुवीर के घर पर शनिवार रात चने की सब्जी व रोटी बनी थी। परिवार के लोगों ने रात को खाना खाया। उसके बाद सभी सो गए। वह प्रात: जागे तो उनकी तबीयत खराब हो गई। उनको उल्टी-दस्त के साथ साथ सिर में काफी दर्द होने लगा। कोई बिस्तर से उठ भी नहीं पा रहे थे। उनके बारे में पता चलने पर मोहल्ले के लोग उनके घर पहुंच गए। उनकी हालत देख वह लोग हैरत में पड़ गए। गांव के लोग उन लोगों को उपचार को जिला अस्पताल लेकर आए। खाना खाने से बीमार योगेश पुत्र रघुवीर भाई अमरपाल, सरोज पत्नी अमरपाल, खुशी पुत्री योगेश, प्रीती पत्नी योगेश, अनुज पुत्र अनिल, निशांत व अंशिका को भर्ती कराया। एक महिला सत्यवती पत्नी रघुवीर को प्राइवेट ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया। उपचार के बाद उनकी हालत में सुधार हुआ। उपचार के बाद वे लोग चले गए।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें